बरेली: शेरगढ़ थाना क्षेत्र की रहने वाली मां-बेटी की अटामांडा में ट्रेन के चपेट में आने से मौत हो गई। जब यह हादसा हुआ उस समय इनके आसपास कोई नहीं था। हालांकि पुलिस घटना को आत्महत्या के साथ दुर्घटना के रूप में देख रही है। मृतक महिला के पति का कहना है कि उनके घर में कुछ दिनों से उनके भाई से विवाद चल रहा था। जिसके चलते परेशान होकर उनकी पत्नी और बेटी ने आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने महिला और उसकी बेटी एक शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजने की तैयारी में है। पुलिस के मुताबिक मृतक मां का नाम शमसीरन व उसकी पुत्री का नाम निशा है। मृतक महिला शमसीरन की उम्र करीब 45 वर्ष के आसपास है। महिला का मायिका देवरनिया थाना क्षेत्र में है।
इंस्पेक्टर भोजीपुरा ने बताया कि क्षेत्र में ट्रेन के कटने से एक महिला और उसकी बेटी की मौत हुई है। घटना की जांच की जा रही है। घटना को पुलिस आत्महत्या के साथ दुर्घटना की नजर से भी देख रही है। हालांकि महिला के पति ने पुलिस को बताया कि उनके घर में भाई से विवाद चल रहा था। उसी बात को लेकर मां बेटी ने आत्महत्या की है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।