बरेली: प्रजापिता ब्रह्माकुमारी संस्था द्वारा आज खुशलोक हॉस्पिटल में डॉक्टरों का सम्मान किया गया। कोविड-19 के दौरान डॉक्टरों और स्टाफ के अथक प्रयास और सराहनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया। संस्था से जुड़े नीता ने बताया कि यह संस्था 1936 में प्रारंभ हुई थी। उन्होंने बताया कि 140 देशों में खुले 5,000 सेवा केंद्र से लगभग लाखों लोग जुड़े हुए हैं। इस संस्था की सहयोगी संस्था राजयोग एजुकेशन एवं रिसर्च फाउंडेशन के मेडिकल प्रभाग द्वारा देश भर में ऐसे सम्मान करने वाले कार्यक्रम आजादी के 75 वर्ष में आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत किए जा रहे हैं। जिन डॉक्टरों और उनकी टीम ने कोविड-19 के दौरान अपने और अपने परिवार की परवाह किए बगैर लोगों की सेवा की ऐसे डॉक्टर और उनकी टीम को संस्था के द्वारा सम्मानित किया जा रहा है।
खुशलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद पागरानी ने बताया कि कोविड-19 के दौरान बरेली में सर्वप्रथम उन्हीं के हॉस्पिटल को चुना गया था। बताया कि उन्होंने और उनकी टीम ने इसके लिए अस्पताल को पहले से ही तैयार कर लिया था। स्टाफ और मरीजों के अंदर के भय को निकालने के लिए डॉक्टर ने आगे बढ़कर मदद की जिसमें उनकी टीम ने अच्छा सपोर्ट किया और उनका कहना है कि वह इसी वजह से सफल रहे।
आजादी के 75 वर्ष में खुशलोक हॉस्पिटल के डॉक्टर्स और स्टाफ को मिलाकर 75 लोगों को माउंट आबू (अंतर्राष्ट्रीय मुख्यालय) से आए मेडल व प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गए।
इस अवसर पर खुश्लोक हॉस्पिटल के डॉक्टर विनोद पागरानी, डॉक्टर मुक्ता पगरानी, डॉ. शशांक शुक्ला, डॉ. रजत अग्रवाल और डॉक्टर प्रियंका का विशेष सहयोग रहा। ब्रह्मकुमारी संस्था के उपस्थित कार्यकर्ताओं में विशेष रूप से नेहा, डॉक्टर राजकुमार, रवि गुप्ता, मोहित आर्य, अनूप और अशोक का विशेष सहयोग रहा।