वो पाकिस्तानी पत्रकार तो आपको याद ही होगी, जिसने अपना पीटूसी देने
के बाद एक लड़के को थप्पड़ जड़ दिया था। इस घटना का एक वीडियो जमकर वायरल हो गया
और सोशल मीडिया पर लोगों ने खूब मजे लिए। वहीं अब इस महिला पत्रकार ने खुद घटना का
वीडियो ट्वीट करते हुए अपनी सफाई दी है।
वीडियो में दिखाई दे रही महिला पत्रकार का नाम मायरा हाशमी है। दरअसल
मायरा 9 जुलाई को ईद अल-अधा के त्योहार पर रिपोर्टिंग कर रही थी। उन्होंने
विस्तार से बताया कि वह जिस परिवार का इंटरव्यू कर रही थीं, वह लड़का उन्हें
परेशान कर रहा था। उसे पहले ऐसा न करने के लिए समझाया गया लेकिन कहने के बाद भी लड़का
उन्हें परेशान करता रहा,जिसकी वजह से हाशमी अपना आपा खो बैठीं।
उन्होंने लिखा,"यह लड़का इंटरव्यू के दौरान परिवार को परेशान
कर रहा था, जिससे परिवार परेशान हो गया। मैंने पहले प्यार से समझाया कि ऐसा मत करो,
लेकिन
समझाने के बावजूद, यह आदमी नहीं समझा और बहुत शोर कर रहा था। जिसके बाद मैंने और मौका
देकर उसकी हरकतों को बर्दाश्त न करने का सोचा और उसे थप्पड़ मार दिया।”
یہ لڑکا انٹرویو کے دوران فیملی کو تنگ کر رہا تھا _جسکی وجہ سے فیملی پریشان ہوگئی تھی__میں نے پہلے پیار سے سمجھایا کے ایسا نہیں کرو مگر سمجھانے کے باوجود یہ لڑکا نہیں سمجھا اور زیادہ ہُلّڑ بازی کررہا تھا_ جس کے بعد مجھے زیب نہیں دیا کہ اسے اور موقع دیکر برداشت کیا جائے ؟ pic.twitter.com/4jmuSsInYg
— Maira Hashmi (@MairaHashmi7) July 11, 2022