म्योरपुर: मौत तो बहाना है, वह किसी न किसी बहाने से लोगों को अपने आगोश ले ही लेती है। सोनभद्र के म्योरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत करहिया में 25 वर्षीय प्रमिला पत्नी अकालु की बावली में डूबने से मौत हो गईं। बताया जा रहा है कि वह गर्भवती थीं। पति अकालू ने पुलिस को दिए तहरीर में बताया कि शाम लगभग 6 बजे उसकी पत्नी प्रमिला घर के समीप स्थित बावली पर कपड़े धोने गयी थी। किनारे पर काई लगे होने के कारण उसका पैर फिसल जाने से वह गहरे पानी मे चली गयी, जिसके कारण वह डूब गईं। पति के अनुसार ज़ब वह काफ़ी देर बाद घर नहीं लौटी तो वह अन्य परिजनों के साथ पत्नी की खोज बीन करने लगा। बावली किनारे कपड़ा देख तो पानी में खोज बीन किया तो उसका शव मिला। इसकी जानकारी उन लोगों ने प्रधान राज नारायण के जरिए पुलिस को दी गई। एसआई कवींद्र सिंह गुरुवार को मौके पर पहुंचे। पुलिस मामले की पड़ताल करने के बाद शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।