Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 8:30 pm IST

अपराध

नाबालिग बेटी को भगा ले जाने का आरोप, लगाई न्याय की गुहार

बस्ती: सोनहा थाना क्षेत्र की गुड़िया पत्नी पुजारी ने मुख्यमंत्री, पुलिस अधीक्षक एवं अन्य उच्चाधिकारियों को पत्र देकर कहा है कि कक्षा 9 में पढ़ने वाली उसकी बेटी को सिद्धार्थनगर जनपद के डुमरियागंज थाना क्षेत्र के सुरजी निवासी अवगेस चौहान पुत्र रामकेवल बरगलाकर भगा ले गया।
पत्र में मां गुड़िया ने कहा है कि उक्त लोग उनकी बेटी को मुम्बई भी बेच देने की नीयत से लेकर जा रहे थे, पुलिस का दबाव पड़ने पर थाने पर उक्त आरोपी उसकी नाबालिग लड़की को सोनहा थाने पर लेकर आये, मुल्जिमान काफी धनाड्य है, उसके पति पर दबाव बनाकर जबरदस्ती नाबालिग लड़की से शादी की बात कहकर सादे कागज पर अंगूठा लगवा लिया और बाद में अपने मन से सुलहनामा लिखवा लिए। उनके इस कृत्य में उसकी बहन रीमा और उसके पिता रामकेवल ने भी सहयोग किया। उक्त लोग उसकी नाबालिग लड़की को बरगलाकर अपने पास रखे हुए है। उसकी लड़की अच्छा-बुरा सोचने-समझने में सक्षम नहीं है। उसके जानमाल को खतरा है। स्थानीय सोनहा पुलिस सहयोग नहीं कर रही है। मांग किया है कि दोषियों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराकर उसकी बेटी को उसके सुपुर्द किया जाय।
यह भी पढ़ें ...
भाजपा सरकार विपक्ष की आवाज को दबाने की कर रही साजिश: सपा
Daily Insider Desk • Fri, 28 Jan 2022 8:06 pm IST
बिना हिजाब शतरंज टूर्नामेंट खेलने उतरीं ईरान की सारा, विरोध आंदोलन का बनीं हिस्सा
Daily Insider Desk • Wed, 28 Dec 2022 10:53 am IST
कलयुगी बहु ने अपने ससुर की लाठी-डंडों से पीटकर की हत्या, पति को भी किया अधमरा
Daily Insider Desk • Sun, 21 Aug 2022 3:55 pm IST
अमेरिका की तरह भारत में हथियार रखने की अनुमति सही नहीं, UP में बिना लाइसेंस के हथियारों पर लिया स्वत: संज्ञान...
Daily Insider Desk • Tue, 14 Feb 2023 6:00 pm IST
अमेठीः तालाब की खुदाई के दौरान गैर हाजिर रोजगार सेवक की संविदा खत्म
Daily Insider Desk • Wed, 8 Jun 2022 1:00 pm IST
69000 शिक्षक भर्ती: अभ्‍यर्थियों पर लाठीचार्ज को लेकर भड़के वरुण गांधी, अपनी ही सरकार से पूछा सवाल
Daily Insider Desk • Sun, 5 Dec 2021 6:02 pm IST