Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 2:00 pm IST

नेशनल

कोरोना टीकाकरण में भारत ने बनाया कीर्तिमान, दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला बना दूसरा देश

देश में रविवार को कोरोना टीकाकरण का नया कीर्तिमान स्थापित हो गया। कुल टीकाकरण की संख्या दो अरब पहुंच चुकी है। भारत अपने देश की आबादी को दो अरब से ज्यादा डोज देने वाला दूसरा देश बन गया है। इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को बधाई दी।  

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, भारत ने फिर इतिहास रचा। वैक्सीन की 200 करोड़ खुराक का विशेष आंकड़ा पार करने पर सभी भारतीयों को बधाई।  बता दें कि, अब तक भारत से ज्यादा कोरोना वैक्सीन के डोज सिर्फ चीन में ही लगाए गए हैं। जहां अब तक तीन अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं। चीन में अब 3.4 अरब से ज्यादा डोज दिए जा चुके हैं।  



इस मौके पर केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री मनसुख मंडाविया ने ट्वीट कर कहा कि, 17 जुलाई, 2022..यह दिन हमेशा याद रहेगा।