Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 6:23 pm IST

जन-समस्या

आधे घंटे की बारिश में शहर हुआ पानी पानी

नाले नालियां चोक होने से सड़कों पर भरा पानी
बरेली: शहर में मानसून की पहली बारिश ने नगर निगम की तैयारियों की पोल करके रख दी है। बारिश के चलते शहर की मुख्य कॉलोनियों में जलभराव हो गया। जिससे लोगों को भारी समस्या का सामना करना पड़ा। शहर के स्टेशन रोड़, चौपला रोड़ के साथ सिटी स्टेशन रोड, सुभाष नगर रोड़ पर जलभराव हो गया। जगह जगह हुई खुदाई ने बारिश में लोगों की परेशानी का सामना करना पड़ा।  बरसात में मिट्टी चिकनी होने के चलते कुछ लोग गिरकर भी आंशिक रूप से चोटिल हो गए। हालांकि लोग मानसून की पहली बारिश में नहाने के लिए घर से निकले। बच्चों ने भी बारिश का जमकर आनंद लिया।  
कर्मचारी नगर की कॉलोनी सहित कई जगह हुई नालियां चोक 
शहर की पॉश कॉलोनी में शुमार रखने वाली कर्मचारी नगर की त्रिवेणी कॉलोनी में नाली चोक होने से लोगों की दिक्कत बढ़ गई। आधे घंटे की बारिश में लोगों के घरों के सामने पानी भर गया। गन्दा पानी होने के कारण राहगीर आवागमन से बचते देखे गए। स्थानीय लोगों ने कहा  कि आज मानसून की पहली बारिश से मौसम खुशगवार होने से महीनों की भीषण गर्मी से राहत मिली है।

सिटी स्टेशन के पास भी पानी का जलभराव होने से राहगीरों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिहारीपुर के साथ हजियापुर में भी नाली चोक होने से गंदगी रोड़ पर आ गई। राहगीरों को भारी दिकक्त का सामना करना पड़ा। यहां के स्थानीय लोगों का कहना है कि यहां बरसात में हमेशा ऐसी दिक्कत रहती है। नगर निगम काम तो करता है पर बरसात में समस्या जस की तस ही रहती है। 
अगले दो दिन हो सकती है बारिश 
मानसून की दस्तक जिले में होने से गर्मी से लोगों को राहत मिली है। बरेली सहित शाहजहांपुर, बदायूं, पीलीभीत में बारिश होने की खबर है। मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून बारिश अगले दो दिन तक जारी रहेगी। वहीं यह बारिश खेती के लिए भी काफी फायदेमंद साबित होगी।