Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 4:22 pm IST

ब्रेकिंग

देश और प्रदेश की अनूठी शख्सियत बन चुके हैं मुरादाबाद के अरविंद गोयल


गृहमंत्री अमित शाह और सीएम योगी आदित्यनाथ भी कर चुके हैं सम्मानित

बरेली: कौन कहता है कि आसमां में सुराख नही हो सकता, एक पत्थर तो तबियत से उछालो यारों...। ये शेर पीतल नगरी मुरादाबाद के डॉ. अरविंद गोयल पर बिल्कुल सटीक बैठता है। डॉ. गोयल अब मुरादाबाद ही नहीं, बल्कि प्रदेश और देश में ख्याति अर्जित कर चुके हैं। उनको हाल में सीएम योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ बुलाकर सम्मानित किया है।

अपनी पहचान के लिए वह अब किसी भी परिचय के मोहताज नहीं हैं। सिर्फ उनका नाम ही काफी है। तमाम संस्थाओं से समाजसेवा और शिक्षा विस्तार के क्षेत्र में सम्मान पा चुके डॉ. अरविंद गोयल लाखों घरों को रोशन करके मानवता की मिसाल पेश कर रहे हैं। गरीबों के लिए वह किसी मसीहा से कम नहीं हैं।  जब भी वह किसी बेसहारा या गरीब को देखते हैं तो बरबस ही उनकी आंखों से आंसू फफकने लगते हैं। वह अपना सब कुछ देकर भी दुखी इंसान के चेहरे पर खुशी देखना चाहते हैं। 

डॉ अरविंद गोयल के बारे में यह सब किताबी बातें नहीं हैं। अगर इनके समाजसेवा के कामों की हकीकत देखनी है तो मुरादाबाद आकर देखी जा सकती है।  आज के युग में किसी व्यक्ति के बारे में इन शब्दों पर विश्वास कर पाना मुश्किल है, लेकिन डॉ अरविंद गोयल के बारे में यही सच है।  कितने ही गरीब और बेसहारा मुसीबत में रोजाना किसी न किसी से मदद की उम्मीद करते हैं। तब एक ही  नाम का जिक्र होता है । वह है डॉं अरविंद गोयल का। जो भी उन्हें देखता है, उसे ये मानवता की बातें उनकी आवाज और चेहरे से ही समझ में आने लगती है। क्या नेता क्या अभिनेता। सब इनके कायल हैं। देश से विदेश तक मानवता की मिसाल बने डॉ. गोयल आज उस मुकाम पर हैं, जहां से मानवता समाजसेवा का उदगम नजर आता है। 

वृद्धाश्रम में मदद करने की बात हो या फिर युवा पीढ़ी की शिक्षा की।  अरविंद गोयल हर समय ऐसे लोगों की मदद के लिए तैयार रहते हैं। हजारों माताएं, जो बेसहारा हैं।  जिनके खुद के बच्चे उन्हें छोड़ गए, इस संसार में उनका अब एक ही बेटा है। वह है डॉ अरविंद गोयल। अतिव्यस्त डॉ अरविंद गोयल इन सबके लिए आसानी से समय निकाल लेते हैं। शालीनता भी इनमें कूट कूटकर भरी है। समाजसेवा और शिक्षा के स्तंभ डॉ अरविंद गोयल की सादगी और सेवा भाव दूर से ही झलकती है।

समाज सेवा में जीवन समर्पित कर चुके डॉक्टर अरविंद निर्धन, गरीब, असहाया लाखों लोगों के लिए मसीहा की तरह हैं। इन सब कामों के लिए डॉ अरविंद गोयल को देश के गृह मंत्री अमित शाह और सूबे के मुखिया योगी आदित्यनाथ भी सम्मानित कर चुके हैं।
यह भी पढ़ें ...
एकमुश्त समाधान योजना के आवेदनों के निस्तारण में देरी से एलडीए वीसी खफा
Daily Insider Desk • Mon, 13 Sep 2021 7:58 pm IST
जौनपुर में अराजकतत्वों ने तोड़ी अंबेडकर प्रतिमा
Daily Insider Desk • Fri, 26 Nov 2021 3:56 pm IST
माफिया मुख्तार अंसारी प्रयागराज कोर्ट में हुए पेश, ईडी ने माँगा 14 दिन की कस्टडी रिमांड
Daily Insider Desk • Wed, 14 Dec 2022 12:35 pm IST
यूपी एथलेटिक्स प्रतियोगिता में लक्ष्मीकांत धाकरे ने जीता गोल्ड मेडल, आईफा कंप्टीशन स्कूल ने किया सम्मानित
Daily Insider Desk • Sun, 28 Aug 2022 9:56 am IST
पोंजी घोटाला मामले में बड़ी कार्रवाई, सीबीआई ने निजी कंपनी के निदेशक को किया गिरफ्तार
Daily Insider Desk • Thu, 27 Oct 2022 11:00 pm IST
Cannes 2022 में पहुंचकर भी क्यों दुखी हिना खान? कहा- मुझे ऑडियंस तक नहीं समझा...
Daily Insider Desk • Fri, 20 May 2022 5:30 pm IST