Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 6:53 pm IST


बीजेपी विधायक को महिलाओं ने कीचड़ से नहलाया

महराजगंज: अषाढ़ बीतने को है लेकिन पूर्वांचल को बारिश का इंतजार है। वहीं बारिश के कोई आसार भी नजर नहीं आ रहे हैं। ऐसे में लोग परंपरागत पुराने टोटके आजमाने शुरू कर दिए हैं। महराजगंज में बारिश न होने से परेशान महिलाओं ने इंद्रदेव को प्रसन्‍न करने के लिए बीजेपी विधायक जय मंगल कन्‍नौजिया और नगर पालिका अध्‍यक्ष कृष्‍ण गोपाल जायसवाल को कीचड़ से नहला दिया। उन्‍होंने दोनों जनप्रतिनिधि‍यों के पास जाकर बकायदा अनुरोध किया वे खुद को कीचड़ से नहलाने दें। इस अनुरोध को दोनों जनप्रतिनिधियों ने स्‍वीकार कर लिया। इसके बाद महिलाओं ने दोनों को कीचड़ से नहला दिया।