Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 13 Jul 2022 11:55 am IST

अपराध

बलिया में विस्फोटक पदार्थ के ब्लास्ट होने से चार मासूम बच्चे हुए घायल

बलिया: जनपद के मनियर थाना क्षेत्र के पीलूई गांव के चौहान बस्ती के पास ईंट भट्ठे के बगल में विस्फोटक पदार्थ ब्लास्ट होने से चार बच्चे घायल हो गए। सभी को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मनियर पहुंचाया गया, जहां से डॉक्टर ने स्थिति को देखते जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

ये घटना तब घटी जब तीन विस्फोटक पदार्थ को चार बच्चों ने पटाखा समझ कर जलाया, जिससे वह ब्लास्ट हो गए। इसकी चपेट में आकर बच्‍चे पूरी तरह से घायल हो गए। घटना की सूचना पाकर पुलिस अधीक्षक बलिया राजकरण नैय्यर, क्षेत्राधिकारी बांसडीह राजेश तिवारी और थानाध्यक्ष मनियर कमलेश पटेल ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की। कुछ देर बाद बम स्क्वाड की टीम भी मौके पर आई और बचे हुए विस्फोटक पदार्थ को नष्ट कियाएसपी राजकरन नैय्यर ने बताया कि यह पदार्थ पटाखा जैसा है, जिसके फटने से बच्‍चे मामूली रूप से जल गए हैं। बचे हुए पदार्थ को नष्‍ट कर (बारूद) लिया गया है और जांच करके जानकारी दी जाएगी। 


यह भी पढ़ें ...
यातायात नियमों की दी गई जानकारी, 106 गाड़ियों के काटे चालान
Daily Insider Desk • Mon, 8 Nov 2021 6:25 pm IST
अखिलेश यादव सत्ता से बाहर हो गए, इसलिए बेचैनी बढ़ी हुई है : केशव प्रसाद मौर्य
Daily Insider Desk • Fri, 30 Dec 2022 9:42 am IST
रिलीज के कुछ घंटे बाद ही ऑनलाइन लीक हुई फिल्म 'लाइगर', मेकर्स को लगा बड़ा झटका
Daily Insider Desk • Thu, 25 Aug 2022 7:30 pm IST
ट्वीटर के बाद अब मेटा में छंटनी कंफर्म, लेकिन कर्मचारियों को मिलेगा चार महीने का वेतन...
Daily Insider Desk • Wed, 9 Nov 2022 6:00 pm IST
अपने जीवन में सात क्रांतियों की बुनियाद रखी थी लोकनाय जयप्रकाश नारायण ने
Daily Insider Desk • Mon, 11 Oct 2021 7:52 pm IST
रोटरी क्लब बस्ती सेन्ट्रल के प्रथम शपथ ग्रहण समारोह में सेवा, सहयोग पर जोर
Daily Insider Desk • Thu, 4 Aug 2022 5:03 pm IST