Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 11:01 am IST


अंबेडकरनगरः जिले में फहराए जाएंगे 2 लाख 6 हजार तिरंगे

अंबेडकरनगरः स्वतंत्रता की 75वीं वर्षगांठ पर जिले में हर घर तिरंगा झंडा लगाने का अभियान चलाया जाएगा। जिले में 2 लाख से ज्यादा घरों पर झंडा फहराने का लक्ष्य रखा गया है। 

अभियान को सफल बनाने के लिए प्रशासन ने ब्लॉक, नगर निकाय और विभागवार स्तर पर लक्ष्य का निर्धारण भी कर दिया है। साथ ही सभी को निर्देशित किया गया है कि तय लक्ष्य को पूरा करने के लिए अभियान चलाकर आम नागरिकों को राष्ट्र प्रेम के प्रति जागरूक कर स्वेच्छा से घर पर झंडा लगाने के लिए प्रेरित किया जाए।