Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 2:40 pm IST

ब्रेकिंग

कांवड़ यात्रा को लेकर पुलिस अलर्ट, मंदिरों की ड्रोन से होगी निगरानी

जौनपुर: सावन का महीना शुरू होते ही शिव मंदिरों की सुरक्षा-व्यवस्था को लेकर पुलिस-प्रशासन ने कमर कस ली है। सावन में शिव भक्तों की मंदिरों में उमड़ने वाली भीड़ को देखते हुए जिले के प्रमुख मंदिरों की ड्रोन से निगरानी की जाएगी। इसके साथ ही हर रविवार और सोमवार को मंदिरों के आसपास वाहनों की एंट्री पर प्रतिबंध रहेगा।

दूसरी तरफ कांवड़ियों की सुरक्षा में हर 2 किलोमीटर की रेंज पर 2 पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई गई है। पुलिस कर्मियों लगातार बाइक से पेट्रोलिंग करेंगे। एसपी सिटी डॉक्टर संजय कुमार ने बताया कि, "जौनपुर के ऐतिहासिक शिव मंदिरों पर सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए गए हैं। मंदिर जाने वाली सड़क पर दुकानें नहीं लगाने दी जाएंगी।"