महोबा: जनपद में एक शख्स ने हसिए से गला रेतकर अपनी पत्नी की निर्मम हत्या कर दी। इसके बाद उसने खुद भी बिजली का तार पकड़ लिया और करंट की चपेट में आकर अपनी जान दे दी। घटना शुक्रवार देर रात की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जनपद के खन्ना इलाके के रहने वाले कौशल किशोर गुप्ता का पत्नी मंजू से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी को लेकर देर रात दोनों में झगड़ा हुआ। कौशल की मां ने दोनों को समझाया, जिसके बाद दोनों ने खुद को कमरे बंद कर लिया। फिर कौशल ने हसिए से गला काटकर अपनी पत्नी की हत्या कर दी। इसके बाद घर में नंगे बिजली के तार को खुद भी पकड़ लिया, जिस कारण करंट लगने से उसकी भी मौत हो गई। मृतक के दो बच्चे हैं 12 वर्ष का अंश और 4 वर्ष का अंकित है।