Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 17 Jul 2022 5:00 pm IST

नेशनल

पठानकोट : भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में दिखा ड्रोन, सुरक्षाबलों ने उल्टे पैर लैटाया

भारत-पाकिस्तान सीमा पर बमियाल सेक्टर में बीती रात करीब साढ़े 12 बजे एक पाकिस्तानी ड्रोन ने भारतीय सीमा में घुसपैठ करने का प्रयास किया।

जहां मुस्तैद 121 वाहिनी बीएसएफ बटालियन जवानों ने ताबड़तोड़ फायरिंग की। जिसके बाद ड्रोन वापस पाकिस्तान लौट गया। बीएसएफ अधिकारी ने बताया कि, शनिवार रात पाकिस्तान के हैंडलर ड्रोन को भारत की सीमा में भेजने का प्रयास कर रहे थे। इसे बीएसएफ के जवानों ने फायरिंग करके वापस जाने को मजबूर कर दिया।

डीएसपी ऑपरेशन सुखराज सिंह ढिल्लों ने बताया कि, बमियाल सेक्टर में बीएसएफ की शहीद सुभाष पोस्ट पर तैनात 121 बटालियन के जवानों ने बीती रात 12 बजे के बाद पिलर नंबर 13 के पास पाकिस्तान की ओर से ड्रोन एक्टिविटी देखी।
 
बताते चलें कि, ड्रोन की मूवमेंट की 350 से 400 फीट ऊंचाई पर जजमेंट की गई। तुरंत एक्शन में आते हुए जवानों ने इंसास राइफल एवं एलएमजी से 46 राउंड फायर किए। दो रोशनी वाले बम भी छोड़े। जिसके बाद ड्रोन की आवाज सुनाई देना बंद हो गया।
यह भी पढ़ें ...
PM ने कोलकाता में वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को दिखाई हरी झंडी, कहा- ‘मांफी चाहता हूं निजी कारणों से नहीं आ सका’...
Daily Insider Desk • Fri, 30 Dec 2022 3:00 pm IST
फाइलेरिया उन्मूलन के लिए कम्युनिटी हेल्थ अफसरों को दिया जा रहा प्रशिक्षण
Daily Insider Desk • Sun, 22 Jan 2023 9:40 am IST
फर्रुखाबादः गांवों में घुसा बाढ़ का पानी, ग्रामीणों का पलायन
Daily Insider Desk • Thu, 11 Aug 2022 10:55 am IST
गुरदास मान ने बताया,“सिद्धू मूसेवाला के माता-पिता उन्हें गन कल्चर पर गाने नहीं लिखने को कहते थे लेकिन...”
Daily Insider Desk • Wed, 1 Jun 2022 4:30 pm IST
उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए मतदान करने पहुंचे पीएम मोदी समेत पूर्व पीएम मनमोहन सिंह...
Daily Insider Desk • Sat, 6 Aug 2022 1:01 pm IST
सॉल्वर गैंग के पांच आरोपियों को कोर्ट ने घोषित किया भगोड़ा
Daily Insider Desk • Thu, 13 Jan 2022 4:41 pm IST