Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 15 Jul 2022 6:33 pm IST


धूम-धाम से मनाया गया इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा का जन्मदिन

लखनऊ:  देश के लाखों कर्मचारियों के नेतृत्वकर्ता और इप्सेफ के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीपी मिश्रा के 83वें जन्मदिन पर शुक्रवार को बलरामपुर चिकित्सालय के DPA कार्यालय में उन्हें दीर्घ जीवन एवं स्वस्थ रहने हेतु बधाइयां दीं। बता दें कि वीपी मिश्रा, कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश के भी अध्यक्ष हैं। वे लगातार लगभग छह दशकों से कर्मचारी राजनीति सक्रीय हैं और कर्मचारियों के लिए संघर्ष करते आये हैं।

अपने जन्मदिन के अवसर पर वीपी मिश्रा ने कहा कि उनके जीवन का उद्देश्य ही कर्मचारियों के लिए संघर्ष करना रहा है। देश में एक राष्ट्र एक वेतन लागू कराना उनकी प्राथमिकता है। इस कार्यक्रम में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष सुरेश रावत, महामंत्री अतुल मिश्रा सहित विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी उपस्थित थे। परिषद के प्रमुख उपाध्यक्ष सुनील यादव ने बताया कि कार्यक्रम को मुख्य रूप से डीपीए के प्रदेश अध्यक्ष संदीप बडोला, महामंत्री उमेश मिश्रा, मुरादाबाद के मंत्री हेमंत चौधरी, फार्मासिस्ट फेडरेशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष ओपी सिंह ने संबोधित किया और बधाइयां दी। देश भर में अनेक राज्यों व प्रदेश के विभिन्न जनपदों में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की शाखाओं द्वारा वीपी मिश्रा का जन्मदिन मनाते हुए उन्हें शुभकामनाएं प्रेषित की गई हैं।