Read in App

Daily Insider Desk
• Fri, 26 May 2023 6:30 am IST

मनोरंजन

RRR के राइटर विजयेन्द्र प्रसाद संग कंगना ने किये केदारनाथ के दर्शन, वीडियो शेयर कर जताई ख़ुशी

 अपने बेबाक बयानों की वजह अक्सर सुर्ख़ियों में रहने वाली बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत एक बार फिर से चर्चा में हैं।  हालांकि इस बार वो किसी विवादित बयान की वजह से नहीं बल्कि अपनी केदारनाथ धाम की यात्रा को लेकर लाइमलाइट में हैं।  
बता दें कि अक्षय कुमार के बाद अब कंगना रनौत ने भी आरआरआर (RRR) के लेखक विजयेन्द्र प्रसाद के साथ केदारनाथ में बाबा भोलेनाथ के दर्शन किए। एक्ट्रेस ने बीते दिन अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर केदारनाथ के दर्शन करते हुए एक वीडियो शेयर किया है। इसके साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा  'आज आखिरकार केदारनाथ जी में दर्शन किए वो भी मेरे पूजनीय कैलाशानंद जी महाराज और विजयेन्द्र प्रसाद के साथ, धन्यवाद उमेश भईया।'