Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 18 Mar 2023 5:53 pm IST


सरकार हमारे आंदोलन को अलोकतांत्रिक ढंग से कुचल रही है: दुबे

लखनऊ: उत्तर प्रदेश में हड़ताली विद्युत कर्मचारियों पर एस्मा के तहत कार्रवाई का विरोध जताते हुये उप्र विद्युत संघर्ष समिति के संयोजक शैलेन्द्र दुबे कहा कि सरकार उनके शांतिपूर्ण आंदोलन को अलोकतांत्रिक तरीके से कुचलने का प्रयास कर रही है मगर सार्वजनिक क्षेत्र की संपत्तियों को निजी क्षेत्र में जाने के खिलाफ बिजली कर्मचारियों की लड़ाई जारी रहेगी। ऊर्जा मंत्री एके शर्मा द्वारा हड़ताली बिजली कर्मचारियों के खिलाफ एस्मा के तहत कार्रवाई करने की चेतावनी पर प्रतिक्रिया जताते हुये शैलेंद्र दुबे ने शनिवार को कहा कि सरकार समिति के 22 पदाधिकारियों को एस्मा के तहत गिरफ्तार कर सकती है। सरकार का यह कदम अलोकतांत्रिक है। बिजली कर्मचारी ऊर्जा मंत्री के साथ हुये लिखित समझौते का पालन कराने के लिये हड़ताल पर है और उनका आंदोलन शांतिपूर्ण है। उन्होने कहा कि बिजली कर्मचारी सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रमों को निजी क्षेत्र में देने के साथ के फैसले का विरोध जारी रखेंगे। गौरतलब है कि प्रदेश के बिजली कर्मचारी गुरूवार रात दस बजे से 72 घंटे की हड़ताल कर रहे है। हड़ताल से प्रदेश की विद्युत आपूर्ति प्रभावित हुयी है। इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने भी हड़ताल को गैर जरूरी बताते हुये इसे अदालत की अवमानना करार दिया है।
यह भी पढ़ें ...
पहले से काफी बदल चुकी हैं मनीषा कोइराला, देखें लेटेस्ट तस्वीरें
Daily Insider Desk • Mon, 11 Jul 2022 6:30 am IST
आइये जानते हैं क्या करते हैं न्यासा और जान्हवी के खास दोस्त ओरी, इंटरव्यू में खुद किया खुलासा
Daily Insider Desk • Thu, 2 Feb 2023 2:30 pm IST
पुतिन के साथ मुकाबला करना चाहते हैं एलोन मस्क, कहा- अपने भालू को...
Daily Insider Desk • Tue, 15 Mar 2022 5:49 pm IST
अब बिजली कनेक्‍शन कटने से पहले आएगा SMS, ऊर्जा मंत्री ने की सेवा की शुरुआत
Daily Insider Desk • Tue, 21 Mar 2023 5:22 pm IST
सूखी खांसी से निजात दिला सकता है देसी घी और काली मिर्च का ये असरदार नुस्खा
Daily Insider Desk • Thu, 29 Dec 2022 3:00 pm IST
रविवार से चलेगा पल्स पोलियो अभियान, घर-घर जाकर भी टीमें बच्चों को पिलाएंगी दवा
Daily Insider Desk • Sat, 19 Mar 2022 7:06 pm IST