शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के बीच फोन पर हुई बातचीत चर्चा की विषय बनी हुई है। ठाकरे ने खुद शिवसेना की बैठक में जानकारी दी।
बैठक के दौरान उद्धव ठाकरे ने पार्टी नेताओं को बताया कि, हाल ही में रक्षा मंत्री सिंह ने उन्हें फोन किया। और उन्होंने 'अस्सलाम वालेकुम' कहकर बात की शुरुआत की। लेकिन मेरे आपत्ति जताने पर उन्होंने 'जय श्रीराम' कहा।
बता दें, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को एनडीए ने राष्ट्रपति चुनाव का समन्वयक बनाया है। इसलिए वे पक्ष और विपक्ष के नेताओं से द्रौपदी मुर्मू के लिए समर्थन जुटा रहे हैं। कई नेताओं से वे प्रत्यक्ष रूप से मिलें। तो कई से फोन पर चर्चा कर रहे हैं।