Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 5 Feb 2022 6:18 pm IST

राजनीति

कांग्रेस मुख्यालय से रवाना की गई एलईडी वैन, पूरे यूपी में करेगी प्रचार

लखनऊ: उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय से पहले और दूसरे चरण के चुनाव प्रचार के लिए एलईडी प्रचार वाहनों को रवाना किया गया। प्रचार वहां पहले और दूसरे चरण की सभी सीटों पर जाकर पार्टी की घोषणाओं का प्रचार करेंगे। एलईडी से लैस तक़रीबन 150 वाहनों को विभिन्न विधानसभा क्षेत्रों के लिए रवाना किया गया।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रवक्ता सचिन रावत ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष और पूर्व विधायक सतीश आजमानी ने इन रथों को झंडी दिखाकर रवाना किया।  इस मौके पर सतीश अजमानी ने कहा कि 150 प्रचार वाहनों को विधानसभा क्षेत्रों में रवाना किया गया है। प्रचार वाहनों में लगी एलईडी में लड़की हूँ लड़ सकती हूँ, आ रही है कांग्रेस एंथम सॉन्ग समेत शक्ति विधान, भर्ती विधान एवं कांग्रेस की प्रतिज्ञाओं को प्रचारित किया गया है।

पहले और दूसरे चरण की सभी सीटों पर यह प्रचार वाहन जायेंगे और प्रमुख जगहों पर पार्टी की घोषणाओं का प्रचार करेंगे। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के पक्ष में उत्तर प्रदेश में जबरदस्त जोश है, युवा, महिला और किसान पूरी तरह से कांग्रेस का समर्थन कर रहे हैं। उत्तर प्रदेश में इस बार कांग्रेस की सरकार बनेगी।
यह भी पढ़ें ...
लखनऊ कैंट से बीजेपी प्रत्याशी बृजेश पाठक की अपील- सभी करें मतदान
Daily Insider Desk • Mon, 14 Feb 2022 8:46 pm IST
UP Election 2022: औरैया की दो सीटें जिस दल ने कब्‍जाई, यूपी की सत्‍ता उसी ने पाई! पढ़िए चुनावी समीकरण
Daily Insider Desk • Wed, 2 Mar 2022 7:40 pm IST
पीएमजीकेवाई योजना को लेकर अखिलेश ने बीजेपी पर कसा तंज, बताया गरीब विरोधी
Daily Insider Desk • Sun, 15 May 2022 11:28 am IST
बिहार CM और CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने की मुलाकात, नीतीश बोले- पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं...
Daily Insider Desk • Tue, 6 Sep 2022 1:37 pm IST
महाराष्ट्र : खतरे में शिवसेना का हिदुत्व, शिंदे और उद्धव में किसकी शिवसेना...?
Daily Insider Desk • Sat, 2 Jul 2022 10:03 am IST
अखबार पढ़ने में बिजी थे लालू यादव, कमरे में लग गई आग और फिर...
Daily Insider Desk • Tue, 7 Jun 2022 2:20 pm IST