Read in App

Daily Insider Desk
• Tue, 6 Sep 2022 1:37 pm IST

राजनीति

बिहार CM और CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने की मुलाकात, नीतीश बोले- पीएम बनने की कोई इच्छा नहीं...

बिहार CM नीतीश कुमार अपने दिल्ली दौरे के दौरान आज CPI-M नेता सीताराम येचुरी से मिले। मुलाकात के नीतीश कुमार और CPI-M नेता सीताराम येचुरी ने मीडिया से बातचीत की।

इस दौरान नीतीश ने कहा कि, प्रधानमंत्री बनने की उनकी कोई इच्छा नहीं है, और न ही वे दावेदार हैं, बस कोशिश है कि पूरे देश में जो भी स्थानीय पार्टी हैं वे सभी एक साथ मिल जाएं तो बहुत बड़ी बात होगी। जबकि सीताराम येचुरी ने कहा कि, नीतीश कुमार के हमारी पार्टी दफ्तर में दोबारा आना स्वागत योग्य है और ये देश के प्रति एक बेहतर संकेत दिया गया है। 

युचेरी ने कहा कि, विपक्ष की पार्टियां एक होकर ही देश के संविधान को बचा सकती हैं। हमलोगों का पहला टास्क है, सबको एकजुट करना। गौरतलब है कि, इससे पहले नीतीश कुमार ने सोमवार को राहुल गांधी से 50 मिनट की मुलाकात की । वहीं नीतीश की अगले दो दिनों में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल, सपा प्रमुख अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे, रालोद, इनेलो, टीएमसी सहित कई अन्य विपक्षी दलों के नेताओं के अलावा राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू और उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ से भी मुलाकात करेंगे। 
यह भी पढ़ें ...
महाराष्ट्र : खतरे में शिवसेना का हिदुत्व, शिंदे और उद्धव में किसकी शिवसेना...?
Daily Insider Desk • Sat, 2 Jul 2022 10:03 am IST
अखबार पढ़ने में बिजी थे लालू यादव, कमरे में लग गई आग और फिर...
Daily Insider Desk • Tue, 7 Jun 2022 2:20 pm IST
Goa Election 2022: गोवा में मतगणना शुरू, शुरुआती रूझानों में कांग्रेस आगे
Daily Insider Desk • Thu, 10 Mar 2022 10:08 am IST
दिवाली से पहले झारखंड सीएम हेमंत सोरेन ने राज्य कर्मचारियों के दिया तोहफा, 4 % बढ़ा महंगाई भत्ता
Daily Insider Desk • Tue, 11 Oct 2022 10:51 am IST
भाजपा सांसद ने कहा- गांधी जी को सुभाष चंद्र बोस ने मरवाया था, विवाद बढ़ने पर बयान से पलटे खीचड़
Daily Insider Desk • Mon, 27 Jun 2022 3:51 pm IST
मुजफ्फरनगर दंगों से रंगी हैं सपा की टोपी : सीएम योगी आदित्यनाथ
Daily Insider Desk • Mon, 31 Jan 2022 3:24 pm IST