Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 20 May 2023 11:00 am IST

राजनीति

कर्नाटक में आज सिद्धारमैया लेंगे मुख्‍यमंत्री पद की शपथ, डीके पहली बार बनेंगे डिप्टी CM

बेंगलुरु: कर्नाटक विधानसभा चुनाव के परिणाम आने के सात दिन बाद शनिवार को कांग्रेस सरकार का शपथ ग्रहण समारोह होने वाला है। आज बेंगलुरु के कांतिरावा स्टेडियम में सिद्धारमैया मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे। उनके साथ डीके शिवकुमार उप मुख्‍यमंत्री और कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे प्रियांक सहित आठ विधायक मंत्री पद की शपथ लेंगे।

न्यूज एजेंसी एएनआई के अनुसार, केएच मुनियप्पा, डॉ. परमेश्वर, केजे जॉर्ज, सतीश जारकीहोली, एमबी पाटिल, प्रियांक खड़गे जमीर अहमद खान और रामालिंगा रेड्‌डी को मंत्री बनाया जा सकता है। इस शपथ ग्रहण समारोह में सोनिया गांधी, राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा के अलावा देशभर के विपक्षी नेताओं को आमंत्रित किया गया है।

भाजपा और आप नेताओं को नहीं बुलाया गया

हालांकि, कर्नाटक कांग्रेस ने शपथ समारोह के लिए भाजपा शासित राज्य के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के नेताओं को आमंत्रित नहीं किया है। इन दोनों दलों के अलावा विपक्ष की सभी पार्टियों को न्योता भेजा गया है। सिद्धारमैया और डी के शिवकुमार ने शुक्रवार को दिल्ली पहुंचकर शपथ ग्रहण के लिए कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, सोनिया गांधी, राहुल और प्रियंका गांधी को आमं‍त्रण दिया। इनके अलावा कांग्रेस शासित राज्यों छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, राजस्थान के मुख्‍यमंत्री अशोक गहलोत और हिमाचल प्रदेश के सीएम सुखविंदर सिंह सुक्खू को भी इनवाइट किया गया है।

वहीं, अन्य दलों से बात करें तो झारखंड के मुख्‍यमंत्री हेमंत सोरेन, तमिलनाडु के सीएम एमके स्टालिन, ओडिशा के मुख्‍यमंत्री नवीन पटनायक, तेलंगाना के सीएम के चंद्रशेखर राव, पश्चिम बंगाल की मुख्‍यमंत्री ममता बनर्जी, बिहार के सीएम नीतीश कुमार, उप मुख्‍यमंत्री तेजस्वी यादव, सपा के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष अखिलेश यादव, एनसीपी प्रमुख शरद पवार, महाराष्ट्र के पूर्व सीएम उद्धव ठाकरे और नेशनल कान्फ्रेंस प्रमुख फारूक अब्दुल्ला को न्‍योता दिया गया है।

पांच दिन के बाद माने थे डीके शिवकुमार

कर्नाटक की 224 सीटों में से कांग्रेस को 135 सीट जीतकर बहुमत मिलने के बाद कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार के समर्थक उनको CM बनाना चाहते थे। लेकिन, कांग्रेस की पसंद सिद्धारमैया थे। पांच दिन की मान-मनौव्वल और सोनिया गांधी के हस्तक्षेप के बाद कर्नाटक सीएम पद के लिए अड़े डीके शिवकुमार आखिरकार मान गए और तय हुआ कि सिद्धारमैया कर्नाटक के मुख्‍यमंत्री व डीके शिवकुमार उप मुख्‍यमंत्री होंगे। बेंगलुरु में गुरुवार रात हुई विधायक दल की बैठक में सिद्धारमैया को विधायक दल का नेता भी चुन लिया गया। 

यह भी पढ़ें ...
UP Election 2022: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष समेत इन दिग्गजों ने की वोट की अपील, ट्वीट कर कहा...
Daily Insider Desk • Sun, 27 Feb 2022 8:57 am IST
आप प्रदेश अध्यक्ष बोले – वर्तमान के साथ पिछली सरकारों का चरित्र भी एक सामान
Daily Insider Desk • Mon, 31 Jan 2022 8:41 pm IST
भाजपा मंत्री सिद्धार्थ नाथ सिंह पर ब्लेड से हमले की कोशिश, बाल-बाल बचे
Daily Insider Desk • Thu, 3 Feb 2022 1:21 pm IST
14वें उपराष्ट्रपति बने जगदीप धनखड़, राष्ट्रपति मुर्मू ने दिलाई शपथ
Daily Insider Desk • Thu, 11 Aug 2022 1:06 pm IST
गोरखपुर के गोपाल मंदिर में पूजन के बाद जनसंपर्क में जुटे सीएम योगी, सिक्ख समुदाय से मांगा सर्मथन
Daily Insider Desk • Sat, 5 Feb 2022 12:14 pm IST
दिल्ली : आप नेता राघव चड्ढा ने किया मतदान, कहा- काम को ध्यान में रखकर लोग कर रहे मतदान
Daily Insider Desk • Thu, 23 Jun 2022 11:41 am IST