Read in App

Daily Insider Desk
• Sun, 27 Feb 2022 6:34 pm IST

राजनीति

UP Election 2022 Phase 5 Voting: 12 जिलों में पांच बजे तक करीब 54% मतदान, चित्रकूट सबसे आगे

लखनऊ: उत्‍तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2022 के पांचवें चरण में 12 जिलों की 61 विधानसभा सीटों पर मतदान जारी है। इस चरण में अमेठी, रायबरेली, सुल्तानपुर, चित्रकूट, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, बाराबंकी, अयोध्या, बहराइच, श्रावस्ती और गोंडा में मतदान हो रहे हैं। इसके लिए कुल 14,030 मतदान केंद्र बनाए गए हैं, जबकि 25,995 मतदान बूथ।

यूपी विधानसभा चुनाव के पांचवें चरण में शाम पांच बजे तक अमेठी में 52.82 फीसदी, रायबरेली में 56.06 फीसदी, सुल्तानपुर में 54.91 फीसदी, चित्रकूट में 59.50 फीसदी, प्रतापगढ़ में 50.20 फीसदी, कौशाम्बी में 56.96 फीसदी, प्रयागराज में 51.29 फीसदी, बाराबंकी में 54.75 फीसदी, अयोध्या में 58.01 फीसदी, बहराइच में 54.68 फीसदी, श्रावस्ती में 57.24 फीसदी, गोंडा में 54.21 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, 12 राज्यों में अभी तक कुल 53.93 प्रतिशत मतदान हुआ है।


दोपहर तीन बजे तक करीब 47 फीसदी मतदान

इससे पहले पांचवें चरण में दोपहर 3 बजे तक अमेठी में 46.42 फीसदी, रायबरेली में 46.86 फीसदी, सुल्तानपुर में 46.43 फीसदी, चित्रकूट में 51.56 फीसदी, प्रतापगढ़ में 44.29 फीसदी, कौशाम्बी में 48.66 फीसदी, प्रयागराज में 42.62 फीसदी, बाराबंकी में 45.53 फीसदी, अयोध्या में 50.66 फीसदी, बहराइच में 48.75 फीसदी, श्रावस्ती में 49.40 फीसदी, गोंडा में 46.62 फीसदी मतदान हो चुका है। वहीं, 12 राज्यों में अभी तक कुल 46.28 प्रतिशत मतदान हुआ है।

1 बजे तक किस जिले में कितने प्रतिशत हुए मतदान

पांचवें चरण में दोपहर 1 बजे तक अमेठी में 36.02%, रायबरेली में 33.64%, सुल्तानपुर में 34.85%, चित्रकूट में 38.99%, प्रतापगढ़ में 33.72%, कौशाम्बी में 37.18%, प्रयागराज में 30.56%, बाराबंकी में 36.25%, अयोध्या में 38.79%, बहराइच में 37.39%, श्रावस्ती में 36.57%, गोंडा में 34.35% मतदान हो चुका है। वहीं 12 राज्यों में अभी तक कुल 34.83 प्रतिशत मतदान हुआ है। 

यह भी पढ़ें ...
2022 में बीजेपी को दफन कर देंगे ओमप्रकाश राजभर?
Daily Insider Desk • Mon, 8 Nov 2021 4:39 pm IST
राहुल का सज़ा के खिलाफ कांग्रेस करेगी विरोध-प्रदर्शन, खरगे के आवास पर बैठक में लिया गया फैसला...
Daily Insider Desk • Fri, 24 Mar 2023 8:47 am IST
UP Election 2022: पीएम मोदी की मौजूदगी में 15 मार्च को शपथ ले सकते हैं योगी आदित्‍यनाथ
Daily Insider Desk • Fri, 11 Mar 2022 8:36 pm IST
वायरल: विवेक अग्निहोत्री ने भोपालियों को लेकर दिया विवादित बयान, कहा- मैं भोपाली नहीं हूं, भोपाली समलैंगिक होता है...
Daily Insider Desk • Fri, 25 Mar 2022 2:21 pm IST
मध्य प्रदेश नगरीय निकाय चुनाव में दिखा अनोखा नजारा, तीन पीढ़ियों ने एक साथ किया मतदान...
Daily Insider Desk • Wed, 13 Jul 2022 11:22 am IST
पंचतत्व में विलीन हुए पूर्व मंत्री नरेंद्र सिंह, बड़े बेटे पूर्व विधायक अजय प्रताप ने नम आंखों से दी श्रृद्धाजंलि
Daily Insider Desk • Tue, 5 Jul 2022 3:49 pm IST