राष्ट्रपति चुनाव जैसे-जैसे नजदीक आ रहें हैं। वैसे-वैसे दोनों पक्षों की तरफ से बयानबाजी भी तेज हो गई है। कांग्रेस नेता अजय कुमार ने एनडीए की राष्ट्रपति पद की उम्मीदवार द्रौपदी मुर्मू पर टिप्पणी करके नए विवाद को जन्म दे दिया है।
दरअसल कांगेस नेता अजय कुमार ने कहा कि, द्रौपदी मुर्मू शालीन हैं। लेकिन वो देश की बुरी विचारधारा का प्रतिनिधित्व कर रहीं हैं। हमें उन्हें आदिवासियों के प्रतीक के रूप में नहीं देखना चाहिए। मोदी सरकार लोगों को बेवकूफ बना रही है।
यहा तक कि अजय कुमार ने जातिगत टिप्पणी भी कर डाली। कहा, रामनाथ कोविंद देश के राष्ट्रपति हैं, लेकिन देश में अनुसूचित जाति के लोगों पर लगातार अत्याचार हो रहे हैं। हाथरस की घटना पर भी एक शब्द नहीं बोला। प्रतीक बनाना और देश के लोगों को बेवकूफ बनाना ही मोदी सरकार का काम है। यह देश की आत्मा की लड़ाई है।