राहुल गांधी नीत कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा सुबह सात बजकर 15 मिनट पर हीरानगर के परशुराम जी मंदिर के पास से शुरू हुई।
“भारत जोड़ो यात्रा” 45 मिनट में आठ किलोमीटर का सफर तय कर लौंडी मोड़ से सांबा जिले में पहुंची। सांबा जिले में पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राहुल गांधी ने सांबा में स्थानीय महिलाओं से बात की। इस बीच यात्रा में पंजाब के पूर्व CM चरणजीत सिंह चन्नी भी शामिल हुए। उन्होंने भी राहुल के साथ लंबी चर्चा की।
भारत जोड़ो यात्रा का पदयात्रा में शामिल होने के लिए लोग सुबह से कई इलाकों में एकत्र हुए थे। कई लोगों ने राहुल गांधी से मुलाकात भी की। इससे पहले जयराम रमेश और दिग्विजय सिंह ने हीरानगर मोड़ पर जम्मू कश्मीर के पूर्व वित्तमंत्री, सांसद गिरधारी लाल डोगरा की प्रतिमा पर उन्हें श्रद्धांजलि भी दी। डोगरा कांग्रेस के वरिष्ठ नेता के साथ-साथ भाजपा सरकार के पूर्व केंद्रीय वित्त मंत्री अरुण जेटली के ससुर भी हैं।
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत जम्मू-कश्मीर के कठुआ के हीरानगर से की। राहुल गांधी के दिल्ली से लौटने के साथ ही यात्रा में शामिल जत्थे और वाहनों को चड़वाल की तरफ आगे बढ़ा दिया गया है।