Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 20 May 2023 1:33 pm IST

राजनीति

कर्नाटक: सिद्धारमैया ने CM, डीके ने डिप्टी CM और आठ विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ

बेंगलुरु: कर्नाटक में सिद्धारमैया ने दूसरी बार मुख्यमंत्री पद की शपथ ली है। शनिवार को राज्यपाल थावरचंद गहलोत ने उन्हें पद की शपथ दिलाई। इनके बाद सबसे पहले डीके शिवकुमार ने उप मुख्‍यमंत्री पद की शपथ ली।

इसके बाद डॉ. जी परमेश्वर, केएच मुनियप्पा, केजे जॉर्ज, एमबी पाटिल ने कैबिनेट मंत्री के तौर पर शपथ ली। फिर सतीश जारकीहोली, प्रियांक खड़गे (मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे), जमीर अहमद खान और रामालिंगा रेड्‌डी ने भी मंत्री पद की शपथ ली।

शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए ये नेता

वहीं, सिद्धारमैया के शपथ ग्रहण समारोह में कांग्रेस के राष्‍ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, छत्तीसगढ़ के सीएम भूपेश बघेल, पूर्व मंत्री कमलनाथ भी शामिल हुए हैं। इनके अलावा नौ विपक्षी पार्टियों के नेता महबूबा मुफ्ती (पीडीपी), नीतीश कुमार (जेडीयू), तेजस्वी यादव (आरेजेडी), डी राजा और सीताराम येचुरी (लेफ्ट), एमके स्टालिन (डीएमके), शरद पवार (एनसीपी), फारुक अब्दुल्ला (नेशनल कांग्रेस), कमल हासन (मक्कल नीधि माईम) और शरद पवार (एनसीपी) शामिल हैं।

इन पार्टियों को नहीं किया गया आमंत्रित

कर्नाटक कांग्रेस ने शपथ समारोह के लिए जिन नेताओं को आमंत्रित नहीं किया, उनमें भारतीय जनता पार्टी (BJP), अरविंद केजरीवाल की आम आदमी पार्टी (AAP), ओडिशा के सीएम नवीन पटनायक की पार्टी बीजू जनता दल (BJD), तेलंगाना के मुख्‍यमंत्री के चंद्रशेखर राव की पार्टी भारत राष्ट्र समिति (BRS), आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री वाईएस जगनमोहन रेड्‌डी की पार्टी (YSR कांग्रेस), केरल के सीएम पी विजयन शामिल हैं।  

यह भी पढ़ें ...
UP Election 2022: अभिनेत्री नगमा कांग्रेस प्रत्याशी के लिए करेंगी मथुरा में चुनाव प्रचार
Daily Insider Desk • Sat, 29 Jan 2022 11:22 am IST
BJP सांसद और पूर्व क्रिकेटर गौतम गंभीर ने CM अरविंद केजरीवाल को लिखा लेटर, कहा- खालिस्तान से…
Daily Insider Desk • Mon, 14 Mar 2022 11:15 am IST
भाजपा का बड़ा ऐलान, पुष्‍कर सिंह धामी होंगे उत्‍तराखंड के नए मुख्‍यमंत्री
Daily Insider Desk • Mon, 21 Mar 2022 5:38 pm IST
झारखंड सीएम की अनोखी पहल, कहा- करेंगे पौधारोपण को मिलेगी मुफ्त बिजली
Daily Insider Desk • Sat, 23 Jul 2022 10:00 am IST
यूपी चुनाव 2022: चुनाव से पहले उम्मीदवारों को खोलना होगा नया बैंक खाता...
Daily Insider Desk • Mon, 20 Dec 2021 2:46 pm IST
ईडी की पूछताछ को लेकर बोले राहुल गांधी, उनसे पूछताछ एक ‘छोटा मामला’ बेरोजगारी बड़ा मुद्दा
Daily Insider Desk • Wed, 22 Jun 2022 3:04 pm IST