Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 16 Jul 2022 4:27 pm IST

राजनीति

यूपी कांग्रेस का आरटीआई विभाग करेगा ये काम

लखनऊ: राजधानी स्थित कांग्रेस मुख्यालय में सूचना का अधिकार विभाग (उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी) की मासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने की। बैठक का संचालन करते हुए विभाग के मीडिया प्रभारी प्रवीन प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि बैठक में सर्वप्रथम हाल में हुई सड़क र्दुघटना में उन्नाव जनपद के विभाग के चेयरमैन स्व. डीपी अरुण की आकस्मिक मृत्यु पर शोक संतप्त परिवार के प्रति शोक संवेदना व्यक्त की एवं दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गयी।

मीडिया प्रभारी प्रवीण प्रताप सिंह सेंगर ने बताया कि बैठक में आये हुए सूचना का अधिकार विभाग कांग्रेस के सभी जनपदों के चेयरमैनों ने अपने एक-एक माह के कार्यों की प्रगति रिपोर्ट लिखित रूप से चेयरमैन को सौंपी जिसकी विस्तृत समीक्षा की गयी। अंत में बैठक को सम्बोधित करते हुए विभाग के चेयरमैन पुष्पेन्द्र श्रीवास्तव ने कहा कि जो कांग्रेस सरकार ने सूचना का अधिकार अधिनियम 2005 नामक अचूक हथियार हम सबको सौंपा हैं उसका इस्तेमाल कर नगर निगम में व्याप्त भ्रष्टाचार की पोल खोलने का आवाहन पदाधिकारियों से किया। संगठन को और मजबूत करने का संकल्प लिया गया। महंगाईबेरोजगारीभ्रष्टाचार के खिलाफ आन्दोलनो को दबाने के सरकार के रवैये की भर्त्सना की गयी और बेखौफ आन्दोलन करने आवाहन भी किया गया।

बैठक में रमेश श्रीवास्तवकुंवर रफत अली खानसीमा देबनाथराजेश त्रिपाठीनितान्त सिंह (नितिन)महेन्द्र श्रीवास्तवविभूति रामरामानंद राजपूतसुभाष चन्द्र पाण्डेयकीर्ति प्रकाश पाण्डेयतहसीलदार पाण्डेयराजेन्द्र श्रीवास्तवअजीत सिंह चन्देलकासिम अलीवाहिद सैफीकैलाश प्रजापतिअनीता देवीसुभद्रा अरुणआदि पदाधिकारी मौजूद रहे।

यह भी पढ़ें ...
गुलाम नबी आजाद की ओर से पद्म पुरस्कार स्वीकार करने पर राजनीति गर्म
Daily Insider Desk • Wed, 26 Jan 2022 3:51 pm IST
यूपी में नई सरकार की तस्वीर होगी साफ, योगी आदित्यनाथ बीजेपी दिग्गजों के साथ करेंगे बैठक
Daily Insider Desk • Wed, 16 Mar 2022 9:23 am IST
#PunjabElection2022: सुरक्षा में चूक के बाद अब दोबारा पंजाब जाएंगे पीएम मोदी, शाह भी होंगे साथ
Daily Insider Desk • Wed, 2 Feb 2022 11:10 am IST
जब रतन टाटा ने नितिन गडकरी से पूछा- 'क्या RSS अस्पताल सिर्फ हिंदुओं के लिए है?', देखिए क्या था केंद्रीय मंत्री का जवाब...
Daily Insider Desk • Sat, 16 Apr 2022 3:54 pm IST
अखिलेश-आजम-चंद्रशेखर ने एक मंच से कहा- रामपुर में सपा को जिताइये, 2024 में भाजपा नहीं बचेगी
Daily Insider Desk • Thu, 1 Dec 2022 7:03 pm IST
उत्तराखंड: विधायक दल की बैठक टली, धामी और कौशिक का दिल्ली से आया बुलावा
Daily Insider Desk • Sun, 20 Mar 2022 9:53 am IST