Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 2 Feb 2023 11:39 am IST

राजनीति

पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश में होंगे उपचुनाव, बीजेपी ने सभी सीटों पर उतारा उम्मीदवार

पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश की एक-एक सीट पर होने वाले विधानसभा उपचुनाव के लिए भाजपा ने प्रत्याशी घोषित कर दिए हैं। 

भारतीय जनता पार्टी ने अरुणाचल प्रदेश की लुमला सीट से त्सेरिंग ल्हामू को टिकट दिया है। वहीं पश्चिम बंगाल की सागरदिघी से दिलीप साहा को प्रत्याशी घोषित किया है। आयोग के मुताबिक, इन दोनों सीटों पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख सात फरवरी है। आठ फरवरी को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी। वहीं, 10 फरवरी तक नामांकन वापस लिए जा वापस लिए जाएंगे। 

बताते चलें कि, इन सीटों पर 27 फरवरी को मतदान होगा। दो मार्च को नतीजे आएंगे। बता दें, पश्चिम बंगाल और अरुणाचल प्रदेश को मिलाकर कुल छह विधानसभा व एक लोकसभा सीट पर उपचुनाव होने हैं। सभी जगहों पर एक साथ मतदान होगा।