दिल्ली के जंतर-मंतर पर पहलवानों का विरोध प्रदर्शन लगातार अब राजनीतिक रंग में रंगने लगा है। दरअसल, पहलवानों के आरोपों पर कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी ट्वीट किया है।
प्रियंका ने आरोप की जांच के बाद कार्रवाई की मांग की है। प्रियंका गांधी ने धरने पर बैठे पहलवानों को लेकर लिखा "हमारे खिलाड़ी देश की शान हैं। विश्व स्तर पर अपने प्रदर्शन से वे देश का मान बढ़ाते हैं। कुश्ती फेडरेशन और उसके अध्यक्ष पर खिलाड़ियों ने शोषण के गंभीर आरोप लगाए हैं। इन खिलाड़ियों की आवाज सुनी जानी चाहिए। आरोपों की जांच कर उचित कार्रवाई की जानी चाहिए।"