Read in App

Daily Insider Desk
• Wed, 29 Mar 2023 8:58 am IST

राजनीति

आज केन्द्र के खिलाफ धरने पर बैठेंगी सीएम ममता, केन्द्र सरकार की इस बात से हैं नाराज़...

पश्चिम बंगाल सीएम ममता बनर्जी आज केंद्र सरकार के खिलाफ धरने पर बैठेंगी। तृणमूल कांग्रेस प्रमुख ममता बुधवार दोपहर से 48 घंटे तक धरना प्रदर्शन करेंगी। 

दरअसल, सीएम ममता का आरोप है कि, केंद्र सरकार बंगाल की योजनाओं के लिए पैसे नहीं दे रही है। इससे पहले बनर्जी ने मंगलवार को केंद्र पर हमला बोलते हुए कहा था कि, केंद्र सरकार ने 7000 करोड़ रुपये नहीं दिया है। 100 दिन काम योजना के तहत एक दिन का काम नहीं दिया है। वे इसके खिलाफ बुधवार दोपहर से 48 घंटे के धरने पर बैठेंगी। 

ममता ने कहा कि, ऐसा लगता है कि, जीएसटी का समर्थन करके गलती कर दी है। वहीं, टीएमसी के सभी सांसद भी 'लोकतंत्र, संघवाद और संसद बचाओ' के मुद्दे को लेकर आज सुबह 10 बजे संसद भवन में अंबेडकर प्रतिमा पर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले सीएम ममता ने कहा था कि, इस साल भी बजट में मनरेगा और आवास योजना के लिए एक भी पैसा नहीं दिया गया है। इसके खिलाफ वह खुद मुख्यमंत्री के रूप में 29 मार्च और 30 मार्च को दिल्ली में अंबेडकर की मूर्ति के सामने धरना देंगी। इसके बाद वह फिर आगे की रणनीति की घोषणा करेंगी।
यह भी पढ़ें ...
सपा की साइकिल पर सवार हुए कई दलों के नेता और पदाधिकारी, अखिलेश को सीएम बनाने का लिया संकल्प
Daily Insider Desk • Tue, 9 Nov 2021 11:40 am IST
सुनील जाखड़ ने की कांग्रेस पार्टी छोड़ने की घोषणा, कहा- 'गुड लक एंड गुडबाय कांग्रेस’
Daily Insider Desk • Sat, 14 May 2022 1:21 pm IST
नगर निगम चुनाव की तैयारी में जुटी आम आदमी पार्टी
Daily Insider Desk • Sun, 20 Mar 2022 6:35 pm IST
UP Election 2022: सपा ने जारी की 24 उम्‍मीदवारों की लिस्‍ट, सीएम योगी के खिलाफ सभावती शुक्‍ला को उतारा
Daily Insider Desk • Mon, 7 Feb 2022 4:38 pm IST
UP Election 2022: हरदोई की कम से कम 6 सीटें जीतने वाले दल के हाथ लगती है सत्ता की चाबी! इस बार कौन-किसे दे रहा टक्‍कर
Daily Insider Desk • Fri, 25 Feb 2022 4:48 pm IST
अब इस मुद्दे पर यूपी कांग्रेस ने सरकार को घेरा, नसीमुद्दीन सिद्दीकी ने कही बड़ी बात
Daily Insider Desk • Wed, 13 Oct 2021 7:54 pm IST