Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 25 May 2023 12:45 pm IST

ब्रेकिंग

सत्येंद्र जैन अभी ऑक्‍सीजन सपोर्ट पर, दीनदयाल से शिफ्ट किए गए LNJP अस्पताल

नई दिल्‍ली: दिल्ली के पूर्व मंत्री और AAP नेता सत्येंद्र जैन तिहाड़ जेल के वॉशरूम में फिसलकर गिर पड़े थे। गुरुवार सुबह उन्हें दीनदयाल उपाध्याय हॉस्पिटल में एडमिट कराया गया था। इसके बाद दोपहर करीब 12 बजे उनकी हालत बिगड़ने के बाद उन्हें लोक नारायण जय प्रकाश अस्पताल (LNJP) में शिफ्ट किया गया है। फिलहाल, उन्हें ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है।

तिहाड़ जेल के अधिकारियों ने बताया कि गुरुवार सुबह लगभग छह बजे सत्येंद्र जैन तिहाड़ की जेल नंबर 7 के मेडिकल इंस्पेक्शन रूम के बाथरूम में फिसलकर गिर पड़े। उन्‍हें यहां कमजोरी की शिकायत के बाद ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। शुरुआती जांच में उनके अंग ठीक से काम कर रहे थे, लेकिन सत्‍येंद्र जैन ने पीठ, बाएं पैर और कंधे में दर्द की शिकायत की, जिसके बाद उन्हें हॉस्पिटल लाया गया। वहीं, आप सांसद संजय सिंह ने ट्वीट करते हुए निशाना साधा है।

एक हफ्ते में तीसरी बार अस्‍पताल लाए गए सत्‍येंद्र जैन

बता दें कि एक सप्‍ताह में यह तीसरी बार है, जब सत्‍येंद्र जैन को हॉस्पिटल लाया गया है। इससे पूर्व 22 मई को उन्हें दिल्ली के ही सफदरजंग हॉस्पिटल ले जाया गया था। तब उन्हें रीढ़ में परेशानी आई थी। वहीं, 20 मई को भी वो इसी परेशानी के कारण दीनदयाल हॉस्पिटल लाए गए थे।

यह भी पढ़ें ...
इन प्रतिज्ञाओं के साथ हुई ‘हम वचन निभाएंगे’ यात्रा की शुरुआत
Daily Insider Desk • Sat, 23 Oct 2021 2:45 pm IST
कर्नाटक : कांग्रेस पर जमकर बरसे असम सीएम, बोले- ‘मां सोनिया को भी है राहुल गांधी की चिंता’
Daily Insider Desk • Sun, 7 May 2023 6:00 pm IST
महाराष्ट्र : सियासी भूचाल के बीच कांग्रेस अपने विधायकों के साथ करेगी बैठक
Daily Insider Desk • Tue, 21 Jun 2022 4:33 pm IST
विधानसभा चुनाव में हार के बाद सिद्धू ने पंजाब कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष पद से दिया इस्तीफा
Daily Insider Desk • Wed, 16 Mar 2022 10:48 am IST
UP Election 2022: छठे चरण में सभी 57 सीटों पर 3 बजे तक 46.70 प्रतिशत हुआ मतदान...
Daily Insider Desk • Thu, 3 Mar 2022 4:02 pm IST
महिला पर हमला करने वाले का हाथ तोड़ दूंगी, रैली में बोलीं राकांपा सांसद सुप्रिया सुले
Daily Insider Desk • Wed, 18 May 2022 9:49 am IST