Read in App

Daily Insider Desk
• Sat, 20 May 2023 4:36 pm IST

अंतरराष्ट्रीय

G-7 समिट में पीएम मोदी से मिले वोलोदिमिर जेलेंस्की, द्विपक्षीय संबंध पर हुई बात

जापान के हिरोशिमा शहर में हो रही G-7 समिट की बैठक के दौरान यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात की। इस दौरान दोनों नेताओं ने हाथ मिलाए। इसके बाद बायलेटरल रिलेशन्स को लेकर बातचीत की गई। प्रधानमंत्री मोदी के साथ नेशनल सिक्योरिटी एडवाइजर (NSA) अजित डोभाल भी मौजूद रहे।

जी-7 की बैठक से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडेन ने पीएम मोदी से मुलाकात की। प्रधानमंत्री मोदी वर्ल्ड लीडर्स के बीच बैठे थे तभी राष्‍ट्रपति बाइडेन उनकी सीट तक आए और उन्हें गर्मजोशी के साथ गले लगा लिया। इसके अलावा ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक और प्रधानमंत्री मोदी ने एक-दूसरे को गले लगाया। सुनक ब्रिटेन के पहले भारतवंशी और गैर श्वेत प्रधानमंत्री हैं। वो भारतीय सॉफ्टवेयर कंपनी इंफोसिस के को-फाउंडर नारायण मूर्ति के दामाद भी हैं। वहीं, मोदी ने पद्मश्री सम्मान पा चुके जापानी लेखक डॉक्टर तोमियो मिजोकामी से भी मुलाकात की।




यह भी पढ़ें ...
MLC ELECTION: प्रसपा संयोजक शिवपाल सिंह ने सैफई में किया मतदान, कहा- ‘जल्द ही अच्छे दिन आने वाले हैं’
Daily Insider Desk • Sat, 9 Apr 2022 2:58 pm IST
UP Election 2022: विपक्षी पार्टी के संकल्प पत्र घोषणा को BSP मुखिया मायावती ने बताया हवा-हवाई
Daily Insider Desk • Wed, 9 Feb 2022 1:09 pm IST
UP Elections 2022 : चुनाव आयोग की सुरक्षा तैयारियों के बीच मतदान जारी, योगी सरकार के 9 मंत्रियों की किस्मत ईवीएम में होगी बंद
Daily Insider Desk • Thu, 10 Feb 2022 11:39 am IST
अधीर रंजन ने राष्ट्रपति मुर्मू पर की अशोभनीय टिप्पणी, बीजेपी बोली माफी मांगे सोनिया गांधी
Daily Insider Desk • Thu, 28 Jul 2022 12:33 pm IST
#UpElection2022: जेवर विधानसभा क्षेत्र का दलेलपुर गांव, यहां नाव से वोट डालने आते हैं लोग, सरकार बेसुध
Daily Insider Desk • Sat, 5 Feb 2022 1:04 pm IST
अब मिशन 2024 पर AAP की नजर, इस दिन बुलाई नेशनल काउंसिल की बैठक
Daily Insider Desk • Sun, 11 Dec 2022 5:38 pm IST