Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 2:34 pm IST

खेल

धोनी के साथ इन सितारों ने उठाया मैच का लुफ्त, तस्वीरें हो रहीं वायरल...

भारत के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी इनदिनों इंग्लैंड में हैं। इंग्लैंड दौरे पर भारत के पिछले 3 मुकाबलों में नजर आ चुके हैं। धोनी टी20 सीरीज के बाद वन-डे मैच दौरान स्टेडियम में दिखे थे। 



धोनी भारत और इंग्लैंड के बीच होने वाले पहले वन-डे मैच को देखने भी ओवल पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ वेस्टइंडीज के दिग्गज ओपनर गार्डन ग्रीनिज और बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान और उनकी पत्नी अभिनेत्री करीना कपूर खान ने भी मैच का लुफ्त उठाया। 



सोशल मीडिया महान ओपनर ग्रीनिज के साथ धोनी और सैफ अली खान की तस्वीर वायरल हो रही है। करीना कपूर ने ग्रीनिज और सैफ अली खान की तस्वीर इंस्टाग्राम स्टोरी पर पोस्ट की। सैफ और करीना के बड़े बेटे तैमूर ने भी इस मैच को देखा। जिसको लेकर करीना ने बताया कि, तैमूर ने पहली बार किसी स्टेडियम में जाकर क्रिकेट मैच देखा। इस दौरान उन्होंने काफी मस्ती की। हालांकि, यह मैच शानदार था और तैमूर को स्टेडियम में पहला मैच यादगार रहेगा, जिसमें भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड की टीम को सिर्फ 110 रन पर समेट दिया।



धोनी सिर्फ सैफ और ग्रीनिज से ही नहीं मिले, बल्कि भारतीय टीम के पूर्व विकेटकीपर और चेन्नई सुपरकिंग्स में साथ खेल चुके पार्थिव पटेल से भी मिले। पटेल और धोनी के साथ ऋषभ पंत भी दिखाई दिए। धोनी को टी20 सीरीज के दौरान भारतीय टीम के साथ देखा गया था। तब उन्होंने दो विकेटकीपर ईशान किशन और ऋषभ पंत के साथ काफी समय गुजारा था। धोनी दोनों को महत्वपूर्ण सलाह देते हुए नजर आए थे।


यह भी पढ़ें ...
तो क्या टी-20 विश्वकप के मैचों में ओपनिंग करेगी पूर्व गावस्कर की फेवरेट जोड़ी...?
Daily Insider Desk • Tue, 21 Jun 2022 3:20 pm IST
IPL 2022, CSK vs MI: धोनी के जादू ने किया कमाल, चेन्नई ने दी मुंबई को 3 विकेट से मात
Daily Insider Desk • Fri, 22 Apr 2022 12:00 pm IST
India Vs SA: बारिश की वजह से देरी से शुरू होगा खेल, टीम इंडिया को जीत के लिए चाहिए 8 विकेट
Daily Insider Desk • Thu, 6 Jan 2022 2:56 pm IST
गौतम गंभीर ने विराट को लगाई फटकार, कहा- विराट कोहली 'अपरिपक्व' हैं, ऐसे तो...
Daily Insider Desk • Fri, 14 Jan 2022 2:49 pm IST
आईपीएल 2023 : चेन्नई ने गुजरात को हराया, पांचवीं बार बनी चैंपियन...
Daily Insider Desk • Tue, 30 May 2023 9:38 am IST
वेस्टइंडीज के पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर ने आईपीएल से लिया संन्यास, अब ऐसे निभाएंगे मुंबई का साथ
Daily Insider Desk • Wed, 16 Nov 2022 11:09 am IST