Read in App

Daily Insider Desk
• Thu, 14 Jul 2022 12:15 pm IST

खेल

महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हराया...

स्पेन के टेरासा में खेले जा रहे महिला हॉकी विश्व कप में भारतीय महिला हॉकी टीम ने जापान को 3-1 से हरा दिया। नवनती कौर के 'जादुई' प्रदर्शन की बदौलत भारतीय महिला हॉकी टीम ने ये जीत हासिल की।

नवनीत ने भारत की ओर से दो फील्ड गोल दागे। वहीं, दीप ग्रेस इक्का ने भी 38वें मिनट में एक गोल दागा। जबकि, जापान की ओर से एकमात्र गोल यू असेई ने दागा। जाहिर है भारतीय महिला टीम ने सेट पीस में शानदार खेल दिखाया और जीत दर्ज की। इस जीत के साथ भारतीय महिला हॉकी टीम का विश्व कप में अभियान समाप्त हो गया। 

बता दें कि, भारतीय टीम क्वार्टर फाइनल की रेस से पहले ही बाहर हो चुकी थी। इसके बाद टीम इंडिया को नौवें से 16वें स्थान के बीच जगह बनाने के लिए दो मैच खेलने थे। क्वार्टर फाइनल की रेस से बाहर होने के बाद पहले मैच में टीम ने कनाडा को 3-2 से हराकर नौवें से 12वें स्थान के बीच जगह पक्की की। 

अब जापान को हराकर टीम ने नौवें स्थान के साथ अभियान समाप्त किया। इसी के साथ अब भारतीय टीम राष्ट्रमंडल खेलों में खेलती नजर आएगी। इस जीत से राष्ट्रमंडल खेलों के लिए भारतीय खिलाड़ियों को आत्मविश्वास मिला होगा। बताते चलें कि, राष्ट्रमंडल खेलों की शुरुआत 28 जुलाई से बर्मिंघम में होने जा रही है। 
यह भी पढ़ें ...
IND vs WI वनडे सीरीज में मिल सकती है दर्शकों को एंट्री...
Daily Insider Desk • Tue, 1 Feb 2022 2:35 pm IST
तेज गेंदबाज शाहीन अफरीदी के एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट खेलने पर संशय, हुए चोटिल...
Daily Insider Desk • Sat, 13 Aug 2022 11:40 am IST
टी-20 विश्वकप में हार से नहीं बदली भारतीय टीम की रैंकिंग, शीर्ष पर कायम...
Daily Insider Desk • Thu, 17 Nov 2022 9:05 am IST
कैनो स्प्रींट चैंपियनशिप 2022 में मध्य प्रदेश में जीतने वाले खिलाड़ियों को राज्यपाल ने किया सम्मानित
Daily Insider Desk • Mon, 14 Mar 2022 4:41 pm IST
आईपीएल के बायो-बबल में कोरोना की एंट्री, दिल्ली कैपिटल्स के फिजियो हुए संक्रमित
Daily Insider Desk • Fri, 15 Apr 2022 5:48 pm IST
राफेल नडाल ने मैक्सिको ओपन टेनिस टूर्नामेंट को किया अपने नाम, कहा- जीत के रिकॉर्ड की जानकारी नहीं
Daily Insider Desk • Mon, 28 Feb 2022 1:22 pm IST