भारत के पूर्व कप्तान और विकेटकीपर महेंद्र सिंह धोनी इन दिनों लंदन में हैं। लंदन की सड़कों पर घूमने के लिए निकले धोनी को भारतीय फैन्स ने घेर लिया और सेल्फी लेने लगे।
वहीं सेल्फी के दौरान धक्का-मुक्की होने लगी। इस दौरान धोनी को किसी फैन ने धक्का मारा। इससे वह लड़खड़ा गए और उनके हाथ में रखा सामान गिर गया। हालांकि, धोनी ने इस पर कुछ नहीं कहा और सामान उठाकर चलते बने। इधर, सुरक्षाकर्मियों ने धोनी को परेशानी में पड़ते देख उनको सहारा दिया और धोनी को सुरक्षित कार तक ले गए। हालांकि इस दौरान किसी ने इसका वीडियो बनाकर वायरल कर दिया।
गौरतलब है कि, धोनी इन दिनों लंदन में हैं। वो भारत और इंग्लैंड के बीच दोनों वनडे देखने पहुंचे थे। इस दौरान धोनी ने कई सितारों से भी मुलाकात की थी। टी-20 सीरीज के दौरान धोनी ड्रेसिंग रूम में भी पहुंचे थे।