11th Nov Header

विक्रांत मैसी ने शेयर की बेटे की पहली झलक, नाम रखा ‘वरदान’

एंटरटेनमेंट डेस्‍क: फिल्‍म ‘12th फेल’ फेम एक्‍टर विक्रांत मैसी और उनकी पत्‍नी शीतल ठाकुर हाल ही में पेरेंट्स बने हैं। ये खुशखबरी एक्‍टर ने अपने फैंस के साथ शेयर की थी। अब उन्‍होंने सोशल मीडिया पर अपने बेटे की पहली झलक दिखाई। शीतल और विक्रांत ने अपने बेटे का नाम ‘वरदान’ रखा है। वरदान नाम का अर्थ है- आशीर्वाद (भगवान द्वारा दिया गया आशीर्वाद).

सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की गई तस्वीर में विक्रांत मेसी अपनी पत्नी और बेटे के साथ नजर आ रहे हैं। पत्नी शीतल ने बेटे वरदान को गोद में लिया है, जबकि विक्रांत बेटे को निहारते हुए दिखाई दे रहे हैं। बता दें कि कपल 7 फरवरी को पेरेंट्स बने हैं।

विक्रांत मैसी ने शेयर की बेटे की पहली झलक, नाम रखा ‘वरदान’

विक्रांत-शीतल ने 2022 में की थी शादी

मीडिया रिपोर्ट्स की अनुसार, विक्रांत मेसी और शीतल ठाकुर की मुलाकात अल्ट बालाजी की वेब सीरीज ब्रोकन बट ब्यूटीफुल की शूटिंग के दौरान हुई थी। इस सीरीज में दोनों ने साथ काम किया था। लंबे समय तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद साल 2019 में कपल ने सगाई की। इसके बाद फरवरी, 2022 में वे शादी के बंधन में बंध गए।

अगर बात करें विक्रांत मेसी की बेस्‍ट फिल्‍म की तो साल 2023 में आई फिल्‍म ‘12th फेल’ रही है, जो राइटर अनुराग पाठक की बुक ’12th फेल’ पर बेस्ड है। फिल्म का मुख्य सार यही है कि हारा वही है, जो लड़ा नहीं। विधु विनोद चोपड़ा की ये फिल्म वैसे तो IPS मनोज कुमार शर्मा की असल जिंदगी से इंस्पायर्ड है, लेकिन इसमें देश के हर गांव और छोटे शहरों के युवाओं की कहानी है। 69 वें फिल्मफेयर अवॉर्ड में फिल्म ने पांच अवॉर्ड अपने नाम किए हैं, जिसमें बेस्ट फिल्म, बेस्ट डायरेक्टर (विधु विनोद चोपड़ा) और बेस्ट एक्टर क्रिटिक्स (विक्रांत मेसी) कैटेगरी शामिल है।

विक्रांत मेसी की अपकमिंग फिल्में

इसके अलावा वर्कफ्रंट की बात करें तो विक्रांत मेसी आदित्य निंबालकर की सेक्टर 36, तापसी पन्नू की फिर आई हसीन दिलरुबा और देवांग भावसार की ब्लैकआउट में नजर आएंगे। एक्टर के पास इस समय काफी अच्छे प्रोजेक्ट्स हैं।