Weather Report: इन राज्यों में खूब सताएगी गर्मी, उत्तर और मध्य भारत में सिर्फ यहां मिल सकती है राहत

लखनऊ: गर्मी की मार रहे लोगों को देश के अधिकतर हिस्सों में राहत मिलने के कोई आसार नहीं हैं। भारतीय मौसम विभाग के अनुसार देश के अधिकतर हिस्से में मौसम सामान्य रहने की संभावना है और अधिकतम तापमान 45 के पार जा सकता है। समुद्र तट से जुड़े कुछ इलाकों और बेंगलुरू में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिली है, लेकिन अधिकतर हिस्सों में गर्मी खूब सताने वाली है। उत्तर और मध्य भारत के राज्यों की बात करें तो सिर्फ मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में बारिश के आसार हैं। अन्य सभी जगहों पर गर्मी की मार झेलनी पड़ेगी।

इन जगहों पर हो सकती है बारिश

मौसम विभाग के अनुसार मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले के अलावा सिक्किम, मणिपुर और तमिलनाडु के तंजावुर, नगापट्टिनम में बारिश होने की संभावना है। इन जिलों में बारिश होने से लोगों को गर्मी से थोड़ी राहत मिल सकती है। इससे पहले कर्नाटक के बेंगलुरू, धरवाद और गोवा में बारिश के चलते तापमान कम हुआ था।

इन राज्यों में खूब सता रही गर्मी

20 अप्रैल को ओडिशा का बरीपेड़ा देश का सबसे गर्म इलाका रहा। यहां का तापमान 45.2 डिग्री सेल्सियस रहा। पश्चिम बंगाल के बांकुरा में तापमान 44.6 डिग्री रहा। झारखंड के दौलतगंज में 43.6 और छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव में 43 डिग्री सेल्सियस रहा। 20 अप्रैल को चार राज्यों के 16 शहरों में पारा 43 डिग्री के पहुंचा। इसमें सबसे ज्यादा सात राज्य ओडिशा के थे। पश्चिम बंगाल के चार शहरों का तापमान 43 डिग्री से ज्यादा रहा। आने वाले दिनों में भी उत्तर और मध्य भारत के अधिकतर इलाकों में मौसम सामान्य रहने के आसार हैं। धुल भरी गर्म हवाओं के साथ तेज धूप रह सकती है और दिन में तापमान 40 डिग्री के पार रहने की संभावना है।