राहुल गांधी अपने दादा का नाम क्यों नहीं लेते? दिनेश प्रताप सिंह ने दागे सवाल

Rae Bareli Lok Sabha Election 2024: उत्तर प्रदेश में लोकसभा चुनाव के पांचवें चरण के तहत 14 सीटों पर मतदान जारी है. लखनऊ सहित अमेठी और रायबरेली जैसी वीआईपी सीट पर भी लोग बढ़चढ़कर वोट डाल रहे हैं. इसी बीच रायबरेली में राहुल गांधी को टक्कर दे रहे भाजपा के उम्मीदवार दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर हमला बोला है और कहा है कि वह अपने दादा के नाम क्यों नहीं वोट मांगते.

दिनेश प्रताप सिंह ने राहुल गांधी पर सवालों की बौछार की और कहा कि ”आप (राहुल गांधी) अपने दादा फिरोज खान के नाम पर वोट क्यों नहीं मांगते? राहुल गांधी ने अभी तक अपने दादा का नाम क्यों नहीं लिया है? इस मौके पर उन्होंने पीएम मोदी के तीसरी बार पीएम बनने का दावा किया और कहा कि बीजेपी को बहुमत मिलेगा.

वायनाड के साथ ही रायबरेली से भी चुनाव लड़ रहे हैं राहुल गांधी

बता दें कि कांग्रेस नेता राहुल गाधी केरल की वायनाड के साथ ही यूपी की रायबरेली सीट से भी चुनाव लड़ रहे हैं. पिछली बार उन्होंने वायनाड के साथ अमेठी से चुनाव लड़ा था लेकिन भाजपा सांसद स्मृति ईरानी ने उनको हरा दिया था. दोनों सीटें ही गांधी परिवार का गढ़ मानी जाती है. चूंकि इस बार सोनिया गांधी राज्यसभा चली गई हैं. इसलिए रायबरेली सीट पर राहुल गांधी को कांग्रेस ने उतारा है. यहां आज वोटिंग जारी है.

यूपी की इन सीटों पर जारी है मतदान

बता दें कि आज यूपी में लखनऊ, रायबरेली, अमेठी के अलावा मोहनलालगंज, जालौन, झांसी, हमीरपुर, बांदा, फतेहपुर, कौशांबी, बाराबंकी, फैजाबाद, कैसरगंज और गोंडा सीट पर वोटिंग हो रही है. पांचवें चरण में लखनऊ में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, रायबरेली में कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी और अमेठी में स्मृति ईरानी की किस्मत आज ईवीएम में कैद होगी. 4 जून को रिजल्ट घोषित होगा. बता दें कि इस बार सात चरणों में लोक सभा चुनाव हो रहे हैं. चार चरणों के लिए मतदान हो चुका है. आज पांचवें चरण का मतदान जारी है. छठे चरण का मतदान 25 मई को होगा और 1 जून को सातवें चरण के लिए वोटिंग होगी.