तीन आईपीएस अधिकारियों के तबादला, UP डायल-112 के ADG अशोक कुमार हटाए गए

नीरा रावत को मिली यूपी डायल 112 के एडीजी की जिम्मेदारी

लखनऊ: उत्तर प्रदेश सरकार ने बुधवार को तीन आईपीएम अधिकारियों के तबादले किए हैं। इन अधिकारियों में UP डायल-112 के ADG अशोक कुमार का नाम शामिल है। आईपीएम अशोक कुमार के ट्रांसफर को उनपर एक्शन के रूप में देखा जा रहा है, क्योंकि आपातकालीन सहायता डायल-112 सेवा में संविदा पर काम कर रही महिला कर्मचारियों का वेतन बढ़ोत्तरी की मांग को लेकर इन दिनों प्रदर्शन चल रहा है। अशोक कुमार को पुलिस मुख्यालय में महानिदेश बनाया गया है, वहीं उनकी जगह आईपीएस नीरा रावत को UP डायल-112 का ADG बनाया गया है।

इसके अलावा सहकारिता प्रकोष्ठ में पुलिस महानिदेशक का पद संभाल रहे आईपीएस अधिकारी आनन्द कुमार को क्राइम ब्रांच का पुलिस महानिदेशक बनाया गया है। बता दें कि UP डायल-112 के ADG पद पर तैनात हुई नीरा रावत इससे एडीजी प्रशासन का कार्यभार संभाल रही थीं। इससे पहले वीमेन हेल्पलाइन 1090 के ADG का पद संभाल चुकी हैं। वहीं दूसरी ओर डायल-112 सेवा में संविदा पर काम कर रही महिला कर्मचारियों का विरोध प्रदर्शन अब भी जारी है।