उत्तर प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ ने दिया ज्ञापन

28 नवंबर को प्रदेश भर के कर्मचारी विधानसभा पर धरना देंगे।

बरेली। उत्तर प्रदेश प्रदेशीय मिनिस्टीरियल कलेक्ट्रेट कर्मचारी संघ के कार्यकर्ताओं ने अध्यक्ष शिवेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में मुख्यमंत्री को संबोधित जिला अधिकारी को 22 सूत्रीय ज्ञापन दिया और मांग की कलेक्ट्रेट या जिलाधिकारी कार्यालय का नाम मिनी संसद या सचिवालय के रूप में रखा जाए कलेक्ट्रेट में कार्यरत कर्मचारियों में से 10% नायब तहसीलदार का कोटा दिया जाए , राजस्व परिषद की रिपोर्ट के अनुसार भू लेख लिपिक को उसकी भांति कलेक्ट्रेट में वापस किया जाए तहसील में अस्थाई स्वीकृत पदों को स्थाई किया जाए कलेक्ट्रेट में काम करने वाले कर्मचारियों को सचिवालय के कर्मचारियों की तरह वेतनमान दिया जाए कर्मचारियों के सामूहिक बीमा की राशि 10 लाख की जाए चिकित्सा प्रतिपूर्ति की राशि को आयकर के आकलन से दूर किया जाए आदि प्रमुख मांगों में कर्मचारियों ने मांग की है कि संघ के लिए दारुलसफा में एक कार्यालय की स्थापना की जाए कर्मचारी मांग की यदि उनकी मांगों में विचार नहीं किया गया तो कलेक्ट्रेट के कर्मचारी 28 नवंबर को प्रदेश भर के कर्मचारी विधानसभा पर धरना देंगे । धरना में  मनोज कुमार चतुर्वेदी , मोती लाल , जसवंत सिंह , मुकुल सक्सेना ,सुनील कुमार प्रवीन कुमार , गोविंद सिंह , मुन्ना लाल सहित कई कर्मचारी मौजूद रहे   ।।