छत्तीसगढ़ की रहने बाली बीटेक की छात्रा ने सपा नेता समेत दो पर लगाया गैंगरेप आरोप

एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही है

बरेली। छत्तीसगढ़ के भिलाई की रहने वाली एक महिला जिसकी ससुराल बरेली के भोजीपुरा में है। महिला ने पूर्व में अपने ससुराल के लोगों पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराया था। अब इस महिला ने अपनी जेठानी के भाई पर रेप का आरोप लगाया है। वहीं अपने रिश्तेदार और सपा के एक नेता पर नशीला पदार्थ देकर सामूहिक रेप का आरोप लगाया। महिला आज वकील के साथ एसएसपी ऑफिस पहुची।

छत्तीसगढ़ के भिलाई क्षेत्र की रहने वाली 26 साल की महिला ने बताया कि मैं एक कॉलेज से बीटेक की पढ़ाई कर रही हूं। महिला की बरेली के भोजीपुरा थाना क्षेत्र में ससुराल है। महिला ने बताया कि मेरा अपनी ससुराल में विवाद चल रहा है।
इसी के चलते ससुरालियों ने महिला को अलग कर रखा है। पीड़िता ने आरोप लगाया कि 15 जुलाई को समझौता कराने के बाहने मेरी सास, जिठानी और ननद अपने घर यानी मेरी ससुराल ले गए। वहां समझौता करने की बात कही। जिसके बाद ससुराल में रात में एक कमरे में बंद कर दिया। 15 जुलाई की आधी रात को जिठानी का भाई कमरे में पहुंचा और तमंचे के बल पर रेप किया। इस घटना की शिकायत भोजीपुरा थाने में की लेकिन पुलिस ने कोई केस दर्ज नहीं किया।

महिला ने आगे बताया कि 30 जुलाई को जब मैं अपने ससुर के स्कूल में पहुंची तो वहां एक सपा का नेता मिला। सपा के नेता के इशारे पर ही पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। जिसमें महिला ने कहा कि मेरे पति के बहनोई और सपा के नेता ने कोल्डड्रिंक में नशीला पदार्थ दे दिया। जब हल्का नशा होने लगा तो ननदोई और सपा के नेता ने बारी बारी से बलात्कार किया। विरोध करने पर धमकी दी कि यदि किसी से शिकायत की तो जान से मार देंगे।

एसपी देहात मुकेश चन्द्र मिश्रा का कहना है कि यह आरोप गलत हैं। दहेज के मुकदमे में गिरफ्तारी की धारा नहीं है इसलिए महिला अनावश्यक रूप से आरोप लगा रही है। महिला ने पूर्व में भोजीपुरा में ससुरालियों पर दहेज एक्ट का केस दर्ज कराया था। उस मुकदमे में 7 साल से कम की धाराएं हैं, इसलिए गिरफ्तारी नहीं हो सकी। चार्जशीट कोर्ट में दाखिल की गई। अब महिला गलत तरह से आरोप लगा रही है।