जिंदगी कैसे बने खुशहाल का संदेश देंगी शिवानी दीदी

विज्ञान और अध्यात्म से संवर सकता है जीवन : राधा दीदी

बरेली। बड़ा डाकखाना के पास स्थित प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय में एक प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया। प्रेसवार्ता में बताया की भौतिकवादी युग में लोग दूसरे को सुधरा हुआ देखना चाहते हैं। जबकि जरूरत इस बात की है कि हम सुधरेंगे तो जग सुधरेगा। यह कहना है प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय की राधा बहन का।

उन्होंने बताया कि जिंदगी बन खुशहाल का संदेश देने के लिए बरेली में पहली बार शिवानी दीदी आ रही है। बताया कि 21 नवंबर को विशप मॉडल इंटर कॉलेज के मैदान में शाम 5:30 बजे से 8:00 बजे तक उनका प्रवचन होगा। उन्होंने यह भी बताया कि शिवानी दीदी विश्व के कई देशों में भ्रमण कर चुकी है। वे भारतीय अध्यात्म के विषय में लोगों को जागरुक कर रही हैं इसी के साथ भौतिकवादी युग में योग और अध्यात्म के द्वारा सुख और शांति का संदेश दे रही है। उनका मानना है कि आज के दौर में सुखी जीवन जीने के लिए हमें स्वयं के विचारों में परिवर्तन करना होगा। तभी समाज में सुख शांति और आनंद उत्पन्न हो सकता है। इस मौके पर पार्वती जी भी मौजूद रही।