जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण

जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य सेवाओं का लिया जायजा

बरेली :  जिलाधिकारी रविन्द्र कुमार ने स्वास्थ्य सेवाओं का जायजा लेने की दृष्टि से आज जिला अस्पताल का औचक निरीक्षण किया।
जिलाधिकारी ने आज जिला अस्पताल पहुंच कर इमरजेंसी वार्ड का निरीक्षण किया तथा वहां पर भर्ती मरीजों से उनके स्वास्थ्य से सम्बन्धित तथा उपचार, डॉक्टरों की उपलब्धता, भोजन अस्पताल से मिलता है या परिवार वाले लाते आदि के बारे में व्यापक जानकारी ली। जिस पर मरीजों द्वारा बताया गया कि यहां पर उनके उपचार हेतु समय से डॉक्टर आ रहे हैं व समय पर दवाईयां तथा खाना भी उपलब्ध हो रहा है।

जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण
जिलाधिकारी ने किया जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण

जिलाधिकारी ने जिला अस्पताल के डेंगू वार्ड का भी निरीक्षण किया और भर्ती मरीजों का हाल चाल पूछा। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह को निर्देश दिये कि अस्पताल की साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाये तथा मरीज़ो हेतु साफ-सुथरा बिस्तर व चादर आदि का प्रयोग किया जाए।
निरीक्षण के समय अपर जिलाधिकारी प्रशासन दिनेश , मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ विश्राम सिंह, मुख्य चिकित्सा अधीक्षिका डॉ अलका शर्मा सहित सम्बंधित अधिकारी व कर्मचारीगण उपस्थित रहे।