1st Nov Ad

अवैध कालोनियों के खिलाफ चला अभियान किया गया ध्वस्तीकरण

अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही

बरेली । बरेली विकास प्राधिकरण द्वारा अवैध कालोनियों के विरूद्ध मंगलवार को की गयी ध्वस्तीकरण की कार्रवाई जिसमे राजाराम पुत्र बिहारी लाल द्वारा मोहनपुर उर्फ रामनगर में लगभग 05 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डों का चिन्हांकन, साइट ऑफिस एवं सड़क का निर्माण कार्य किया जा रहा था।
और रियासत द्वारा सैदपुर खजुरिया में में लगभग 06 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डों का चिन्हांकन एवं नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा था। इश्तेकार एवं अशरफ खॉ द्वारा सैदपुर खजुरिया में में लगभग 08 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डों का चिन्हांकन, विद्युत पोल, बाउन्ड्रीवाल, सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा था। लकी एवं रिहासत ग्राम उमरियॉ में लगभग 10 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से कालोनी का निर्माण/विकास कार्य करते हुए भूखण्डों का चिन्हांकन,  विधुत पोल, बाउन्ड्रीवाल, साइट ऑफिस, सड़क एवं नाली का निर्माण कार्य किया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम-1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्ता हरीश कुमार, अवर अभियन्तागण रमन कुमार अग्रवाल, सुनील गुप्ता, एस के सिंह एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा मंगलवार को अवैध कालोनी के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही सम्पादित की गयी।