1st Nov Ad

69th National Film Awards: आलिया-कृति और पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्‍के

नई दिल्‍ली: 69वें नेशनल फिल्म अवॉर्ड्स के अंतर्गत 17 अक्टूबर को दिल्ली के विज्ञान भवन में सभी विनर्स को ये अवॉर्ड दिया गया। इस फंक्शन के लिए आलिया भट्ट, कृति सेनन और पंकज त्रिपाठी तीनों स्टार्स को उनकी बेहतरीन एक्टिंग के लिए नेशनल अवॉर्ड से नवाजा गया। इस दौरान बॉलीवुड के कई दिग्गज सितारे वहां मौजूद रहे। साथ ही अल्लू अर्जुन भी इस सेरेमनी का हिस्सा बने। वो पहले साउथ एक्टर हैं, जिन्हें ये सम्मान मिला है।

69th National Film Awards: आलिया-कृति और पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्‍के

वहीदा को मिला सबसे बड़ा सम्मान

इस मौके पर फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज अदाकार वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्के पुरस्कार से सम्मानित किया गया। फिल्म जगत में अपने योगदान के लिए उन्हें देश के सबसे बड़े अवॉर्ड से नवाजा गया। राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू ने उन्हें शॉल ओढ़ाया और साथ ही में अवॉर्ड दिया। इस मौके पर विज्ञान भवन में बैठे सभी दिग्गजों ने खड़े होकर तालियों से वहीदा का स्वागत किया।

69th National Film Awards: आलिया-कृति और पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्‍के

तीन कैटेगरी में बंटा अवॉर्ड

69वें राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कारों की तो इस बार इसे तीन कैटेगरी में बांटा गया था। फीचर, नॉन-फीचर और बेस्ट राइटिंग इन सिनेमा। बेस्ट नॉन फीचर फिल्म का अवॉर्ड एक था गांव को मिला है। आर माधवन की फिल्म रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट ने बेस्ट फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। शूजीत सरकार की सरदार उधम ने बेस्ट हिंदी फीचर फिल्म का अवॉर्ड जीता है। RRR ने संपूर्ण मनोरंजन प्रदान करने वाली सर्वश्रेष्ठ लोकप्रिय फिल्म का पुरस्कार जीता है। द कश्मीर फाइल्स को नरगिस दत्त अवॉर्ड से सम्मानित किया गया है। इस बार साल 2021 के लिए अवॉर्ड दिए जा रहे हैं।

69th National Film Awards: आलिया-कृति और पंकज त्रिपाठी को मिला नेशनल अवॉर्ड, वहीदा रहमान को दादा साहब फाल्‍के

ये हैं राष्ट्रीय अवॉर्ड जीतने वालों की पूरी लिस्ट:

बेस्ट मिशिंग फिल्म- बूम्बा राइड

बेस्ट असमी फिल्म- अनुर

बंगाली फिल्म- kalkokkho- House Of Time

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम

बेस्ट गुजराती फिल्म- लास्ट फिल्म शो

बेस्ट कन्नड़ फिल्म- 777 चार्ली

बेस्ट मैथिली फिल्म- समानांतर

बेस्ट मराठी फिल्म- एकदा काय जाला

बेस्ट मलयालम फिल्म- होम

बेस्ट मितेलियन फिल्म- eikhoigi yum

बेस्ट उड़िया फिल्म- प्रतीक्षा

बेस्ट तमिल फिल्म- kadaisi vivasayi

बेस्ट तेलगु फिल्म- uppena

बेस्ट एक्शन डायरेक्शन अवॉर्ड- RRR

बेस्ट कोरियोग्राफी- RRR

बेस्ट स्पेशल इफेक्ट-RRR

स्पेशल जूरी अवॉर्ड- शेरशाह

बेस्ट लिरिक्स- कोंडा पोलम

बेस्ट म्यूजिक डायरेक्शन- पुष्पा द राइज

बेस्ट मेकअप आर्टिस्ट- गंगूबाई काठियावाड़ी (प्रीतिशील सिंह डिसोजा)

बेस्ट कॉस्ट्यूम डिजाइनर- सरदार उधम (वीरा कपूर)

बेस्ट एडिटिंग- गंगूबाई काठियावाड़ी (संजय लीला भंसाली)

बेस्ट स्कीनप्ले- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट डायलॉग राइटर- गंगूबाई काठियावाड़ी

बेस्ट सिनमैटोग्राफी- सरदार उधम

बेस्ट फीमेल प्लेबैक सिंगर- श्रेया घोषाल

बेस्ट मेल प्लेबैक सिंगर- काल भैरव

बेस्ट चाइल्ड आर्टिस्ट- छेल्लो शो

बेस्ट सपोर्टिंग एक्टर- पकंज त्रिपाठी (मिमी)

बेस्ट सपोर्टिंग एक्ट्रेस- पल्लवी जोशी (द कश्मीर फाइल्स)

बेस्ट एक्ट्रेस- आलिया भट्ट (गंगूबाई काठियावाड़ी)

बेस्‍ट एक्‍ट्रेस- कृति सेनन (मिमी)

बेस्ट एक्टर- अल्लू अर्जुन (पुष्पा द राइज)

बेस्ट डायरेक्शन- गोदावरी

बेस्ट हिंदी फिल्म- सरदार उधम (विक्की कौशल)

बेस्ट फीचर फिल्म – रॉकेट्री द नंबी इफेक्ट (आर माधवन)।