हैदराबाद: शाहरुख खान की फिल्म किंग को लेकर दुनियाभर में फैंस का उत्साह लगातार बढ़ रहा है. शाहरुख खान के 61वें जन्मदिन के मौके पर फिल्म किंग का पहला गाना, जो कि रोमांटिक है, तू मिल जाए रिलीज हुआ. सॉन्ग पर 24 घंटे के अंदर 60 मिलियन से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं. गाने में शाहरुख-दीपिका की जोड़ी ने एक बार फिर धमाल मचा दिया है. इस बीच शाहरुख के फैंस के लिए गुडन्यूज है. अब फैंस फिल्म के ऑफिशियल आर्टवर्क वाले लिमिटेड एडिशन प्लेइंग कार्ड डेक के साथ ‘किंग की दिवाली’ मना सकते हैं. कैसे चलिए जानते हैं.
शाहरुख खान की फिल्म किंग अपनी रिलीज से पहले दुनिया भर में जबरदस्त उत्साह बनाए हुए है. फैंस बेसब्री से 24 दिसंबर 2026 को फिल्म के रिलीज होने की उल्टी गिनती गिन रहे हैं.
फिल्म से जुड़ी एक्साइटमेंट को और ऊपर ले जाते हुए और इसे फैंस के लिए असली किंग की दिवाली बनाते हुए मेकर्स ने सोशल मीडिया पर बॉन्स प्लेइंग कार्ड का स्पेशल वीडियो शेयर किया है. इसके साथ एक एक्सक्लूसिव कोलैबोरेशन की घोषणा की गई है, जिसकी वजह से फैंस के बीच खुशी की लहर देखने मिल रही है.
अमेजन पर भारत भर में यह किंग डेक उपलब्ध है. यह मुंबई, बेंगलुरु और दिल्ली-एनसीआर में भी ब्लिंकिट पर कुछ चुनिंदा शहरों उपलब्ध है. इसके साथ ही इसे भारत में D2C वेबसाइट से भी मंगवाया जा सकता है.
पठान के बाद शाहरुख खान और फिल्म निर्देशक सिद्धार्थ आनंद की जोड़ी एक बार फिर बॉक्स ऑफिस पर धमाका करने के लिए तैयार है. फिल्म की रिलीज में अभी टाइम है, लेकिन शाहरुख के फैंस के बीच एक्साइटमेंट दोगुनी हो चुकी है. किंग इसलिए भी खास है, क्योंकि इसमें अनिल कपूर, अरशद वारसी, रानी मुखर्जी, सुहाना खान, अभिषेक बच्चन, करीना कपूर खान समेत दर्जनों स्टार नजर आने वाले हैं.
