धनतेरस पर खरीदी गई शुभ वस्तुएं घर में सुख-संपन्नता और खुशहाली लेकर आती हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि इस दिन शुभ खरीदारी के लिए बड़ी रकम ही खर्च करके सोना चांदी ही खरीदा जाए। अगर आपका बजट सीमित है, तो आप धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजें घर ला सकते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से मंगलकारी माना जाता है।
Dhanteras Par kya kharide: दीपावली के आगमन के साथ ही बाजारों में खरीदारी का सिलसिला तेज हो जाता है। पांच दिवसीय दीपोत्सव के पहले दिन मनाए जाने वाले धनतेरस पर नई चीजें खरीदने की विशेष परंपरा है। इस दिन लोग अपनी आर्थिक क्षमता के अनुसार सोने-चांदी के आभूषण, सिक्के और बर्तन खरीदते हैं। धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, धनतेरस पर खरीदी गई शुभ वस्तुएं घर में सुख-संपन्नता और खुशहाली लेकर आती हैं। हालांकि, जरूरी नहीं कि इस दिन शुभ खरीदारी के लिए बड़ी रकम ही खर्च करके सोना चांदी ही खरीदा जाए। अगर आपका बजट सीमित है, तो आप धनतेरस पर कुछ ऐसी चीजें घर ला सकते हैं, जो धार्मिक दृष्टि से मंगलकारी माना जाता है।
धनतेरस पर इन चीजों की खरीदारी मानी जाती है शुभ
-
-
धनतेरस पर झाड़ू खरीदना शुभ माना जाता है। इस दिन कम से कम दो झाड़ू घर लाने की मान्यता है।
-
इसके अलावा पांच गोमती चक्र खरीदना भी मंगलकारी माना जाता है। धार्मिक मान्यताओं में गोमती चक्र का संबंध माता लक्ष्मी से जोड़ा जाता है। इसे घर में रखने से सुख-समृद्धि और आर्थिक खुशहाली आने की मान्यता है।
-
धनतेरस की खरीदारी में पांच हल्दी की गांठ और साबुत धनिया को भी शामिल किया जा सकता है। हल्दी को शुभता, मांगलिक कार्यों और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है। वहीं, साबुत धनिया भी धनतेरस पर खरीदी जाने वाली पारंपरिक शुभ वस्तुओं में शामिल है।
-
इसके अलावा इस दिन नमक खरीदना भी शुभ माना जाता है। जिन लोगों का बजट सोना-चांदी खरीदने की अनुमति नहीं देता, वे पीतल के बर्तन खरीदकर भी इस परंपरा का पालन कर सकते हैं।
-
दिवाली की पूजा में शामिल करें ये शुभ वस्तुएंइसके साथ ही पांच कौड़ियों और पांच जनेऊ को पीले कपड़े में बांधकर पूजा स्थल पर रखा जा सकता है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन वस्तुओं को लक्ष्मी पूजन में शामिल करने से घर में सुख-शांति, धन-धान्य और समृद्धि बनी रहती है।
-
