UP Ad 1 23rd Sep

काशी में हुए मुकदमा से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आरोप मुक्त किया जाए – अजय शुक्ला अध्यक्ष

महामहिम राज्यपाल को संबोधित एसीएम प्रथम को ज्ञापन दिया

बरेली । कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय पर लगे मुकदमा को वापस लेने की मांग करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी के जिला अध्यक्ष अजय शुक्ला के नेतृत्व में जिला अधिकारी कार्यालय पहुचकर महामहिम राज्यपाल को संबोधित एसीएम प्रथम को ज्ञापन दिया।

Middle Ad 23rd Sep UP
काशी में हुए मुकदमा से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आरोप मुक्त किया जाए - अजय शुक्ला अध्यक्ष
काशी में हुए मुकदमा से प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को आरोप मुक्त किया जाए – अजय शुक्ला अध्यक्ष

महानगर अध्यक्ष अजय शुक्ला ने बताया विगत दिनों उप्र सरकार द्वारा 2015 में काशी में गणेश प्रतिमा विसर्जन की मांग कर रहे स्वामी अविमुक्तेश्वरानन्द पर हुए बर्बरतापूर्ण लाठीचार्ज के विरोध में 5 अक्टूबर, 2015 को काशी में निकाली गयी ‘अन्याय प्रतिकार यात्रा’ के दौरान 82 लोगों पर पंजीकृत मुकदमों में से प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोड़कर शेष 81 लोगों के मुकदमें वापस लिये जाने सम्बन्धी मामले की ओर आकृष्ट कराना चाहते हैं, जिसका संदर्भ ग्रहण करते हुए अपर सत्र न्यायाधीश वाराणसी (एम.पी. / एम.एल.ए. कोर्ट) ने उन 81 लोगों को बरी कर दिया।
महामहिम राज्यपाल से मांग की है कि उक्त मुकदमें में नामजद सभी 82 पर हुआ था प्रदेश अध्यक्ष अजय राय को छोड़कर 81 लोगो को आरोप मुक्त कराया गया है अध्यक्षअजय राय को भी आरोप मुक्त किया जाए। ज्ञापन देने वालों में फिरोज खान , योगेश जौहरी , राजेश कुमार , मुकेश वाल्मीकि , चौधरी असलम मियां , मैहसर खान पार्षद , सुरेन्द्र सोनकर , इम्तियाज आदि मौजूद रहे।