UP Ad 1 23rd Sep

प्रतिबंधित पशु को दबंगों ने पड़ोसी के घूरे में दबाया

ग्रामीण ने जिला अधिकारी से शिकायत करते हुए संक्रामक रोग फैलने की आशंका जताई

बरेली। थाना भोजीपुरा की ग्राम पंचायत अटापट्टी शुमाली की गीता देवी ने जिला अधिकारी को शिकायती पत्र देकर बताया, वह अपनी दवा लेने विकलांग पति के साथ गई थी । इसी दौरान गांव के ही देवेंद्र सिंह चौधरी की बगिया में प्रतिबंधित पशु की मौत हो गई ।आरोप लगाया उन्होंने अपने भाई जितेंद्र चौधरी की मदद से उसके कूड़े डालने वाले स्थान पर जबरन गांव वाले के मना करने के बावजूद गाढ़ दिया। बताया वापस लौटने पर जानकारी होने के बाद जब विरोध जताया तो दोनों भाइयों ने अभद्र व्यवहार करते हुए अंजाम भुगतने की धमकी दी ।उन्होंने अपनी जान माल की सुरक्षा को लेकर भी आशंका जताई है।

Middle Ad 23rd Sep UP