मिर्जापुर : केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभागार में जल जीवन मिशन और अमृत योजना के कार्यों की समीक्षा की. समीक्षा के दौरान केंद्रीय मंत्री ने सभी कार्यों जल्द पूरे कराने और शिकायतों पर त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए. इस दौरान कुछ शिकायतों को लेकर जल जीवन मिशन और अमृत योजना के अधिकारियों को फटकार भी लगाई.
नगरी क्षेत्र में अमृत योजना के तहत सीवर लाइन का काम चल रहा है. नई पाइप लाइन बिछाने काम चल रहा है. कई जगह सीवर का काम पूरा कर दिया गया है. सड़क खोद कर कार्य अधूरा छोड़ने की शिकायतें मिली हैं. इस पर पूरा काम करने के बाद हैंडओवर करने, नगर पालिका को मेंटिनेंस करने, पेयजल योजना की कमियां दूर करने के बाबत स्पष्ट निर्देश दिया गया है.

