गोरखपुर में जनसुनवाई के दौरान बोले सीएम योगी- ‘हर पीड़ित को मिलेगा न्याय, अन्याय नहीं होगा बर्दाश्त’

गोरखपुर: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सुबह गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु गोरखनाथ एवं अपने गुरु का पूजा कर आशीर्वाद लिया. गुरु पूर्णिमा के अनुष्ठान कार्यक्रम की व्यस्तता के बावजूद जनता दर्शन का आयोजन किया. उन्होंने लोगों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं.

जनता दर्शन में सीएम: जनता दर्शन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने करीब 200 लोगों की समस्याएं सुनी और तुरंत ही अधिकारियों को समाधान के लिए आवश्यक निर्देश दिए. मुख्यमंत्री ने कहा कि, हर व्यक्ति की समस्या का निस्तारण सरकार की प्राथमिकता है. लोगों की समस्याओं को गंभीरता और संवेदनशीलता से लेते हुए उनका समाधान त्वरित और संतुष्टिपरक तरीके से कराना सुनिश्चित किया जाए.

इलाज की गुहार: जनता दरबार में गंभीर बीमारियों के इलाज के लिए आर्थिक मदद की गुहार लेकर पहुंचे लोगों को सीएम योगी ने आश्वस्त किया कि पैसे की तंगी से किसी का भी इलाज नहीं रुकने दिया जाएगा. उन्होंने प्रशासन को निर्देश दिया कि संबंधित मरीज के इलाज संबंधी इस्टीमेट की प्रक्रिया को पूर्ण कर इसे जल्द से जल्द शासन को उपलब्ध कराया जाए. इस्टीमेट मिलते ही इलाज के लिए धनराशि दी जाएगी. जनता दर्शन के दौरान कुछ महिलाओं संग पहुंचे उनके बच्चों को मुख्यमंत्री ने प्यार-दुलार और आशीर्वाद देते हुए चॉकलेट दिया.

गुरु पूर्णिमा पूजन के बाद गोरखनाथ मंदिर में सीएम योगी आदित्यनाथ ने हमेशा की तरह गौसेवा की. सीएम से भी को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दी.